न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AAI : 224 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, चयन होने पर मिलेगी इतनी सैलरी

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर सहायक और वरिष्ठ सहायक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 6:34:55

AAI : 224 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, चयन होने पर मिलेगी इतनी सैलरी

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर सहायक और वरिष्ठ सहायक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.aai.aero/के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू हो चुकी है और आवेदन की लास्ट डेट 5 मार्च है। परीक्षा की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 224 नॉन-एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन आमंत्रित किेए गए हैं।

जूनियर सहायक (अग्निशमन सेवा) : 152
वरिष्ठ सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 47
वरिष्ठ सहायक (लेखा) : 21
वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) : 4

ये है शैक्षणिक योग्यता

जूनियर सहायक (अग्निशमन सेवा) के लिए कक्षा 10वीं के साथ मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/फायर में 3 वर्षीय डिप्लोमा या 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा (नियमित) पास होना जरूरी है। इसके साथ वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस या विज्ञापन तिथि से 1 वर्ष पहले मध्यम वाहन लाइसेंस या विज्ञापन तिथि से 2 वर्ष पहले हल्का मोटर वाहन (LMV) लाइसेंस होना अनिवार्य है। सीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लेंग्वेज) के लिए हिंदी में मास्टर डिग्री के साथ अंग्रेजी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री के साथ हिंदी होना आवश्यक है।

किसी भी विषय में मास्टर डिग्री के साथ डिग्री स्तर पर हिंदी या अंग्रेजी एक विषय के रूप में होना चाहिए। इस क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के लिए बी.कॉम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर साक्षरता का ज्ञान और इस क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव। सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार या रेडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और इस क्षेत्र में 2 साल का अनुभव अनिवार्य है।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा पर नजर डालें तो अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा ओबीसी कैटेगरी के लिए यह छूट 3 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। फीस का भुगतान निर्दिष्ट आवेदन की अंतिम तिथि से पहले नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

मिलेगा इतना वेतन

सीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लेंग्वेज) के लिए चयन होने पर 36,000–1,10,000 रुपए, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) को 36,000–1,10,000 रुपए, सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) को 36,000–1,10,000 रुपए और जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) को 31,000–92,000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले एएआई की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.aai.aero/पर जाएं।
- होम पेज पर "नॉन-एग्जीक्यूटिव" या "जूनियर कार्यकारी" के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे एजुकेशनल प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण और फोटो अपलोड करें।
- उपलब्ध भुगतान माध्यम से आवेदन फीस का भुगतान करें।
- आवेदन की समीक्षा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट