न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेज कोफ्ता : इसके स्वाद में खो जाएंगे घर के छोटे-बड़े सभी सदस्य, फिर हमेशा ललचाएगा मन #Recipe

नई चीज और नया स्वाद हमेशा लोगों को आकर्षित करते हैं। खाने-पीने के मामले में लगातार एक जैसी चीजें कभी-कभी बोरियत पैदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 4:34:14

वेज कोफ्ता : इसके स्वाद में खो जाएंगे घर के छोटे-बड़े सभी सदस्य, फिर हमेशा ललचाएगा मन #Recipe

नई चीज और नया स्वाद हमेशा लोगों को आकर्षित करते हैं। खाने-पीने के मामले में लगातार एक जैसी चीजें कभी-कभी बोरियत पैदा कर देती है। तब लगता है कि काश कुछ अलग और हटकर डिश मिले जिससे मुंह का जायका बदल जाए। आज हम आपको एक ऐसी ही डिश वेज कोफ्ता की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसमें ऐसी बात है कि एक बार खाने के बाद इसके लिए आपका मन हमेशा ललचाएगा। यह घर के हस सदस्य के लिए परफेक्ट रेसिपी है, चाहे वो बड़ा हो या फिर छोटा। आप इसे डिनर में ट्राई कर सकते हैं। इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें।

veg kofta,veg kofta ingredients,veg kofta recipe,veg kofta tasty,veg kofta delicious,veg kofta family,veg kofta guest,veg kofta special dish

सामग्री (Ingredients)

1 बारीक कटा प्याज
आधा छोटा कप बारीक कटी पत्ता गोभी
आधा छोटा कप बारीक कटी फूल गोभी
आधा कटोरी बारीक कटी गाजर
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा टुकड़ा बारीक कटी अदरक
आधा कप बेसन
आधा चम्मच जीरा पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च
आधा चम्मच चाट मसाला
आधा चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
तेल

ग्रेवी के लिए सामग्री

2 बारीक कटे प्याज
2 बारीक कटे टमाटर या 1 कप टमाटर की प्यूरी
आधा चम्मच बारीक कटी अदरक
2 चम्मच तेल
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच चाट मसाला
आधा चम्मच सब्जी मसाला
आधा चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
बारीक कटा हरा धनिया
1 चुटकी हींग
1 चम्मच जीरा
1 साबुत लाल मिर्च

veg kofta,veg kofta ingredients,veg kofta recipe,veg kofta tasty,veg kofta delicious,veg kofta family,veg kofta guest,veg kofta special dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले सब्जियों को धो लें। इन्हें या तो बारीक काट लें या प्याज, गोभी, गाजर आदि को मिक्सी में दरदरा पीस लें। सब्जियों से अतिरिक्त पानी निकाल लें।
- अब एक बाउल लें और उसमें बेसन डालें। 1 चम्मच तेल डालें और सब्जियां डाल दें। अब मिर्च, धनिया पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, नींबू का रस डालें और मिक्स करें।
- इस मिश्रण में नमक मिलाएं और कोफ्ते के लिए बॉल्स बना लें। अब एक पैन या कड़ाही लें और गैस पर रखें। इसमें कोफ्ते की बॉल्स तलने के लिए तेल डालें।
- इसमें कोफ्ते फ्राई करें। सारे कोफ्ते तलने के बाद अलग रख दें। अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें और इसमें एक चुटकी हींग, 1 चम्मच जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल कर चटकने दें।
- आप इसमें खड़े मसाले जैसे दालचीनी, साबुत काली मिर्च, साबुत धनिया, तेज पत्ता आदि भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसमें प्याज डालकर भूनें।
- प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर पकाएं। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और ग्रेवी को पकने दें।
- इसमें चाट मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालें। थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें गरम मसाला भी मिक्स कर दें।
- अब इसमें कोफ्ते और बारीक कटा हरा धनिया डालें और कटोरियों में परोसें। सब्जी में मखाने और काजू भी डाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म