न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Vasant Panchami Special : मां सरस्वती को लगाए मीठे चावल का भोग #Recipe

मिठाई के अलावा भोग लगाना चाहते हैं तो आप पीले मीठे चावल ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान हैं और कम समय में बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 9:08:46

Vasant Panchami Special : मां सरस्वती को लगाए मीठे चावल का भोग #Recipe

आज बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा कर उन्हें विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। इसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं पीले मीठे चावल जो एक पारंपरिक भोग हैं। मिठाई के अलावा भोग लगाना चाहते हैं तो आप पीले मीठे चावल ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान हैं और कम समय में बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

चावल (उबले) - 1 कप
चीनी - सवा कप
घी - 3 टेबल स्पून
मीठा पीला रंग - 1 टी स्पून
लौंग - 2
हरी इलायची - 4
किशमिश - 10
बादाम - 5
गूंथा आटा - ढक्कन सील करने के लिए

Vasant Panchami Special : मां सरस्वती को लगाए मीठे चावल का भोग #Recipe

बनाने की विधि

मीठे चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल लें और उन्हें अच्छी तरह से साफ कर पानी से धो लें। अब एक बर्तन में उबालने के लिए पानी लें और चावल इसमें डाल दें। इसी के साथ इसमें मीठा पीला रंग, इलायची और लौंग भी डाल दें। जब पानी उबलने लगे तो फ्लेम धीमी कर दें और चावलों को धीमी आंच पर ही पका लें। अब पके हुए चावलों का पानी निकाल लें और उन्हें दो बार ठंडे पानी से धोकर छलनी में ही छोड़ दें। कुछ देर में चावल का पूरा पानी निकल जाएगा।

अब एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें बादाम और किशमिश डालकर फ्राई कर लें। अब इन्हें एक बाउल में निकालकर रख लें। कड़ाही में बचे घी में पके हुए चावल डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से मिला लें। अब कड़ाही के चारों ओर हल्का घी लगाकर गूंथे हुए आटे को रोल कर पैक कर दें।

इसके बाद धीमी आंच कर पैन (कड़ाही) से आधे चावल निकाल लें और इन्हें अच्छी तरह से फैला दें। अब इनके ऊपर चीनी की एक परत बिछा दें। फिर चावलों की परत बिछाएं और बाकी बकी चीनी को ऊपर से फैला दें। अब ढक्कन को आटे का रोल लगाकर अच्छे से सील कर दें और चावल को धीमी आंच पर लगभग आधा घंटे तक पकने दें। तय समय के बाद आटे की सील हटाकर कड़ाही खोल लें। आपके स्वादिष्ट पीले चावल बनकर तैयार हो चुके हैं। इसे सर्व करने से पहले बादाम और किशमिश से गार्निश कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश

'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा

SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?

'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप

रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल

Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट

आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान

'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान

राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़

'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी

मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान

मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा

'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी