Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तोरई चटनी : बच्चों को भी भाता है इसका स्वाद, बोरियत करती दूर और बार-बार होगी इसकी फरमाइश #Recipe

भारतीय खाने में चटनी का खास स्थान माना जाता है। चटनी के बिना खाना अधूरा सा लगता है। पराठा, दाल-चावल या फिर पकौड़े किसी के भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 5:16:15

तोरई चटनी : बच्चों को भी भाता है इसका स्वाद, बोरियत करती दूर और बार-बार होगी इसकी फरमाइश #Recipe

भारतीय खाने में चटनी का खास स्थान माना जाता है। चटनी के बिना खाना अधूरा सा लगता है। पराठा, दाल-चावल या फिर पकौड़े किसी के भी साथ चटनी मिल जाए तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। आम तौर पर घरों में धनिया, लहसुन, टमाटर या पुदीने की चटनी बनाई जाती है। हालांकि रोज-रोज एक ही जैसी चीज खाने से भी बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तोरई चटनी की रेसिपी। यह एक बेहद यूनिक और मजेदार डिश है। देखने में आया कि बच्चे तोरई को देख मुंह बनाने लग जाते हैं, लेकिन हमें भरोसा है कि इसकी बनी चटनी को खाने के बाद उनकी राय बदल जाएगी। यह इतनी स्वादिष्ट और तीखी होती है कि वे इसे बार-बार खाने की फरमाइश करेंगे। इसका स्वाद एकदम अलग और तीखा होता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और न ही ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है।
turai chutney,turai chutney tasty,turai chutney delicious,turai chutney ingredients,turai chutney recipe,turai chutney children,turai chutney food,ridge gourd सामग्री (Ingredients)

तोरई – 2 (मोटी और ताजी)
लहसुन – 5 से 7 कलियां
अदरक – 1 टुकड़ा
लाल मिर्च – 3
हरी मिर्च – 3
तेल – 3 से 4 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार turai chutney,turai chutney tasty,turai chutney delicious,turai chutney ingredients,turai chutney recipe,turai chutney children,turai chutney food,ridge gourd विधि (Recipe)

- सबसे पहले तोरई को अच्छे से धोकर बीच से काट लें।
- अब हर टुकड़े पर तेल लगाएं और बीच-बीच में छोटे छेद करके लहसुन की कलियां डाल दें।
- गैस पर धीमी आंच में तोरई को अच्छे से भून लें। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सभी तरफ से पक जाए।
- जब तोरई नरम हो जाए तो इसे ठंडे पानी में डालकर छिलका उतार लें।
- अब सिलबट्टे या मिक्सर पर तोरई के साथ लाल-हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हींग डालकर पीस लें।
- पीसने के बाद चटनी को प्लेट में निकालें और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology