न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बार नाश्ते में ट्राई करके देखिए नागपुर की फेमस डिश तरी पोहा, जरूर पसंद आएगा इसका स्वाद #Recipe

एक समय था जब पोहा ने इंदौर के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई थी। अब समय बदल चुका है और यह डिश पूरे देश में छा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 4:02:34

एक बार नाश्ते में ट्राई करके देखिए नागपुर की फेमस डिश तरी पोहा, जरूर पसंद आएगा इसका स्वाद #Recipe

एक समय था जब पोहा ने इंदौर के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई थी। अब समय बदल चुका है और यह डिश पूरे देश में छा चुकी है। लोग सुबह के नाश्ते में इसे सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। पोहा एक ऐसी डिश है, जो बच्चों के साथ ही बड़ों को भी खुश कर देती है। इसका जायका लाजवाब होता है। विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरीकों से पोहा की रेसिपी बनाई जाती है। क्या आपने कभी तरी पोहा ट्राई किया है? बता दें कि यह नागपुर का फेमस नाश्ता है। इसके ऊपर ‘रसेदार काले चने’ (तरी) डालकर परोसा जाता है। यदि आप भी इसका शानदार स्वाद लेना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करें।

tari poha,tari poha ingredients,tari poha recipe,tari poha breakfast,tari poha tasty,tari poha delicious,tari poha nagpur

तरी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

भीगे हुए देसी चने – 1 कप
प्याज – 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
कटे हुए टमाटर - 4
हींग – 2 पिंच
हल्दी - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2 से 3
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून
राई - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार

पोहा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

मोटा पोहा – 2 कप
प्याज - 2 बारीक कटे
आलू - 1 बारीक कटा
राई - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2
करी पत्ते - 10 से 12
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
शक्कर – 1/2 टी स्पून
नींबू का रस – 1 टी स्पून
तेल – 1-2 बड़ा चम्मच
बारीक सेव- 1/2 कप
नमक- स्वादानुसार

tari poha,tari poha ingredients,tari poha recipe,tari poha breakfast,tari poha tasty,tari poha delicious,tari poha nagpur

विधि (Recipe)

- टेस्टी तरी पोहा बनाने के लिए रात में देसी चने भिगो दें।
- अगले दिन काले चनों को 3 कटोरी पानी डालकर 4 सीटी आने तक उबालें।
- इसके बाद पोहा भी दो बार धोकर हल्का सा पानी छिड़ककर फूलने के लिए छोड़ दें।
- अब तरी बनाने के लिए एक कड़ाही लें, जिसमें तेल गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई और जीरा तड़काएं। अब हींग डालें और उसके बाद कटी हरीमिर्च डालकर करछी की मदद से चलाएं।
- फिर इसमें बारीक कटे प्याज डालकर भून लें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर पकाएं।
- इसके कुछ देर बाद कद्दूकस किया टमाटर डालें। अब इसमें सभी सूखे मसाले डालें।
- यदि कांदा मसाला हो तो आधा चम्मच इसे भी डाल सकते हैं। अब इसे तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
- इसके बाद टुकड़े में कटा टमाटर डालें। अब सामग्री को चलाते हुए पानी और काले चने एड करें।
- फिर इसको 5-7 मिनट तक ढंककर उबलने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें ऊपर से हरा धनिया से गार्निश करें और गैस बंद कर दें।
- इस तरह से आपकी तरी बनकर तैयार है।
- दूसरी तरफ बर्नर पर पोहा बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें।
- अब इसमें राई तड़काएं। इसके तुरंत बाद करी पत्ते और हरी मिर्च डालें। फिर लच्छे में कटे प्याज एड कर दें।
- अब चलाते हुए छोटे टुकड़ों में कटे आलू डालें। इसके ऊपर से नमक डालें फिर ढंककर पकाएं।
- जब आलू पक जाएं तो हल्दी, मिर्च पाउडर और शक्कर डालकर करछी से चलाएं।
- इसके बाद इसमें पोहा डाल दें। अब इसे ढंककर 2 मिनट पकने के लिए छोड़ दें। फिर खोलकर अच्छी तरह चलाएं और फिर ढंक दें।
- 2 मिनट बाद इसे चलाएं और इसमें नींबू का रस और हरा धनिया काटकर डालें।
- पोहा बनकर तैयार है। अब पोहा को एक प्लेट में निकालें और इसमें 3-4 चम्मच तरी डालें।
- इसके ऊपर से बारीक कटे प्याज, बारीक सेव और हरे धनिये से गार्निश कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम