न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तंदूरी मोमोज : यह डिश दूर कर देगी आपकी बोरियत, स्वाद ऐसा कि सब पर कर देती है जादू #Recipe

आम तौर पर घरों में खाने को लेकर बहुत कम प्रयोग किए जाते हैं। ऐसे में कई दफा एक ही एक तरह का खाना खाकर बोरियत होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 May 2025 4:38:57

तंदूरी मोमोज : यह डिश दूर कर देगी आपकी बोरियत, स्वाद ऐसा कि सब पर कर देती है जादू #Recipe

आम तौर पर घरों में खाने को लेकर बहुत कम प्रयोग किए जाते हैं। ऐसे में कई दफा एक ही एक तरह का खाना खाकर बोरियत होने लगती है। ऐसा लगता है कि मैनू में कुछ बदलाव होना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी ही डिश बनाने का सुझाव दे रहे हैं, जो एकरसता को तोड़ने में सहायक है। यहां बात हो रही है तंदूरी मोमोज की। वैसे भी आजकल लोग मोमोज के लिए बाजार का रुख करते दिखते हैं, खास तौर से बच्चे। आप हमारे द्वारा बताई गई डिश घर पर बनाकर सबको खुश कर सकते हैं। यह फ्यूजन स्नैक न केवल बनाने में आसान है बल्कि इसका स्मोकी फ्लेवर और चटपटी चटनी आपके स्वाद को एक नया ही अनुभव देंगे। अब जब भी कुछ नई और अलग चीज खाने की इच्छा हो तो इसे आजमाकर जरूर देखें।

tandoori momos,tandoori momos ingredients,tandoori momos recipe,tandoori momos tasty,tandoori momos delicious,tandoori momos change,tandoori momos family,tandoori momos children

भरावन के लिए सामग्री (Ingredients)

2 छोटा चम्मच तेल
1 कली लहसुन बारीक कटा हुआ
½ प्याज बारीक कटा हुआ
1 गाजर कद्दूकस की हुई
2 कप पत्ता गोभी कद्दूकस की हुई
½ छोटा चम्मच काली मिर्च कुटी हुई
½ छोटा चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ

तंदूरी मैरिनेशन के लिए सामग्री

½ कप दही (गाढ़ा)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच तेल
¼ छोटा चम्मच नमक

तंदूरी फ्लेवर के लिए सामग्री

2 बड़ा चम्मच तेल
2 छोटे टुकड़े गरम कोयला
½ छोटा चम्मच घी

tandoori momos,tandoori momos ingredients,tandoori momos recipe,tandoori momos tasty,tandoori momos delicious,tandoori momos change,tandoori momos family,tandoori momos children

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, नमक और तेल मिलाएं। धीरे-धीरे पानी डालकर नरम और चिकना आटा गूंथ लें। इसे ढककर 30 मिनट के लिए रख दें।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें और लहसुन डालकर हल्का भूनें। फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- कद्दूकस की हुई गाजर और पत्ता गोभी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा नरम होने तक पकाएं। काली मिर्च, नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएं और ठंडा होने दें।
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतला बेल लें। प्रत्येक बेली हुई रोटी के बीच में भरावन रखें और किनारों को मोड़कर अपनी पसंद का आकार दें।
- एक स्टीमर में पानी उबालें। मोमोज को स्टीमर की ट्रे पर रखें ताकि वे आपस में न छुएं। 10 से 12 मिनट तक या जब तक वे चमकदार न दिखने लगें भाप में पकाएं।
- एक कटोरे में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, नींबू का रस, तेल और नमक मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें।
- पके हुए मोमोज को मैरिनेशन में डालकर अच्छी तरह लपेट लें। कम से कम 1 घंटे के लिए मैरीनेट होने दें।
- एक कड़ाही में 2 बड़ा चम्मच तेल गरम करें और मैरीनेट किए हुए मोमोज डालें। मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं फिर पलटकर सभी तरफ से अच्छी तरह पका लें।
- बीच में एक छोटी कटोरी रखें और उसमें गरम कोयले के टुकड़े रखें। ऊपर से घी डालें और तुरंत ढक्कन बंद कर दें। 2 से 3 मिनट तक धुंआ लगने दें।
- यदि आप धुंआ नहीं देना चाहते हैं तो मैरीनेट किए हुए मोमोज को थोड़े से तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं जब तक कि वे हल्के सुनहरे और थोड़े कुरकुरे न हो जाएं।
- तंदूरी मोमोज को चाट मसाला और हरे धनिये से सजाकर चटपटी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज