न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तड़का इडली : ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट, पूरे परिवार को भरपूर खुशी देगी यह स्वादिष्ट डिश #Recipe

इडली यूं तो साउथ इंडियन डिश है, लेकिन यह इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि इसे देश के हर कोने में पसंद किया जाता है। लगभग सभी घरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 5:35:19

तड़का इडली : ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट, पूरे परिवार को भरपूर खुशी देगी यह स्वादिष्ट डिश #Recipe

इडली यूं तो साउथ इंडियन डिश है, लेकिन यह इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि इसे देश के हर कोने में पसंद किया जाता है। लगभग सभी घरों में इडली का मजा लिया लिया जाता है। इडली कई तरह से बनाई जाती है। इसमें से एक है तड़का इडली। यह ब्रेकफास्ट के लिए एक परफेक्ट चीज है। इसे बच्चे हों या बुजुर्ग सभी बड़े चाव से खाते हैं। आप भी अगर इडली से खुशी महसूस करते हैं और इसका नया कलेवर आजमाना चाहते हैं तो इस पर भरोसा जताएं। यह बनाना काफी आसान है और इसे तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। यह बहुत लजीज होती है और एक बार खाने के बाद जल्द ही दोबारा इसकी फरमाइश की जाएगी। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करेंगे तो इसे बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

tadka idli,tadka idli south indian dish,tadka idli breakfast,tadka idli tasty,tadka idli spicy,tadka idli delicious,tadka idli family,tadka idli ingredients,tadka idli recipe

सामग्री (Ingredients)

सूजी (रवा) – 2 कप
चावल पके – 1 कप
दही – 1 कप
टमाटर – 2-3
प्याज – 2
सांभर मसाला – 2 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 12-15
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
भुनी चना दाल – 2 टी स्पून
उड़द धुली दाल – 1 टी स्पून
नींबू – 2
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

tadka idli,tadka idli south indian dish,tadka idli breakfast,tadka idli tasty,tadka idli spicy,tadka idli delicious,tadka idli family,tadka idli ingredients,tadka idli recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सूजी डाल दें। इसके बाद इसमें पके हुए चावल डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में खट्टा दही, स्वादानुसार नमक और पानी डालकर 1 मिनट तक अच्छे से घोलें और बैटर तैयार कर लें।
- इसके बाद इस घोल को ढककर 30 मिनट के लिए किसी गरम जगह पर रख दें। अब तड़का लगाने की कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें राई और कढ़ी पत्ते डाल दें। राई जब चटकने लगे तो उसमें चना और उड़द दाल डाल दें।
- इसके बाद गैस बंद कर इस तड़के को इडली के घोल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद घोल में बेकिंग सोडा डालें और ठीक से मिला दें।
- घोल पूरी तरह से तैयार होने के बाद इडली पॉट में घोल डालकर इडली तैयार कर लें और उन्हें एक बर्तन में निकालकर रखते जाएं।
- पूरे घोल की इडली बनने के बाद उनके टुकड़े कर एक बर्तन में रख दें। अब प्याज और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें।
- कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। इसके बाद राई, कढ़ी पत्ते डालकर भूनें। इसमें प्याज और टमाटर डालकर पकने दें।
- जब प्याज और टमाटर नरम हो जाएं तो ऊपर से सांभर मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद प्याज-टमाटर के मसाले में दो नींबू का रस डालकर मिला लें और फिर थोड़ा सा पानी डालकर इडली डाल दें।
- करछी की मदद से पलट-पलटकर इडली के साथ मसाले को अच्छे से मिक्स कर लें। कुछ देर बाद गैस बंद कर दें। तैयार है तड़का इडली। इसे चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह