न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूजी पिज्जा : स्वादिष्ट होने के साथ सेहत को भी नहीं पहुंचाएगा नुकसान, पार्टी की बढ़ा देगा शान #Recipe

पिज्जा मौजूदा समय की सबसे लोकप्रिय डिश में से एक है। इसका नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है। पिज्जा बच्चों के साथ ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 May 2025 4:59:32

सूजी पिज्जा : स्वादिष्ट होने के साथ सेहत को भी नहीं पहुंचाएगा नुकसान, पार्टी की बढ़ा देगा शान #Recipe

पिज्जा मौजूदा समय की सबसे लोकप्रिय डिश में से एक है। इसका नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है। पिज्जा बच्चों के साथ ही बड़ों को भी काफी पसंद आता है। हालांकि मैदा बेस होने की वजह से स्वादिष्ट होने के बावजूद बहुत से लोग इसे सेहत के मद्देनजर खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में आप घर पर मैदे के बजाय सूजी से पिज्जा तैयार कर सकते हैं। यह टेस्टी होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक नहीं रहेगा। दिन में जब भी भूख सताए तो यह बनाकर खाया जा सकता है। इसे बनाने का तरीका काफी आसान है। आपने अगर घर पर कोई पार्टी रखी है तो उसमें यह डिश तैयार कर सबकी वाहवाही लूट सकते हैं।

suji pizza,suji pizza party,suji pizza healthy,suji pizza tasty,suji pizza delicious,suji pizza mouthwatering,suji pizza ingredients,suji pizza recipe

सामग्री (Ingredients)

बैटर के लिए

सूजी (रवा) – 1 कप
छाछ – 1 कप
बेकिंग सोडा – 1/2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

टॉपिंग के लिए

मोजरेला चीज कद्दूकस – 5 टेबल स्पून
शिमला मिर्च कटी – 1
टमाटर कटे – 2-3
कॉर्न – 2 टेबल स्पून
जैतून कटे – 2 टेबल स्पून
चिली फ्लेक्स – 1/4 टी स्पून
मिक्स्ड हर्ब्स – 1/4 टी स्पून
प्याज कटे – 2

पिज्जा सॉस के लिए

टमाटर सॉस – 1/4 कप
चिली सॉस – 1 टी स्पून
मिक्स्ड हर्ब्स – 1/2 टी स्पून
चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून

suji pizza,suji pizza party,suji pizza healthy,suji pizza tasty,suji pizza delicious,suji pizza mouthwatering,suji pizza ingredients,suji pizza recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें सूजी और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं। अब सूजी में एक कप छाछ डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- छाछ के बजाय दही का भी उपयोग किया जा सकता है। अब बाउल में आधा कप पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- अब इस बैटर को 15 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे सूजी पूरी नमी सोख ले।
- अब पिज्जा सॉस तैयार करें और उसके लिए एक बाउल में टमाटर सॉस, चिली सॉस, मिक्स्ड हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डालकर चम्मच की मदद से से मिक्स कर अलग रख दें।
- इसके बाद सूजी बैटर को लें और उसे दोबारा चम्मच से मिलाएं। इसके बाद सूजी बैटर में एक चौथाई कप पानी डालें और जरूरत के मुताबिक बैटर का गाढ़ापन कम कर लें।
- अब एक नॉनस्टिक तवा गैस पर रखकर मीडियम आंच पर गरम करें। तवा गरम होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें।
- अब एक कटोरी में सूजी बैटर लेकर उसे तवे पर डालें और गोल-गोल बेस तैयार करें। ध्यान रखें कि तवे पर फैलाया जाने वाला बेस मोटा ही रहे।
- अब इसे तब तक पकाएं जब तक कि सूजी का बेस नीचे से पूरी तरह से पक न जाए। इसके बाद किनारों पर एक चम्मच तेल डालकर इसे पलटें।
- कुछ देर पकाने के बाद बेस के ऊपर पिज्जा सॉस फैलाएं। इसके ऊपर कद्दूकस किया मोजरेला चीज भई अच्छी तरह से डालकर फैला लें।
- फिर कटा प्याज, टमाटर, जैतून, शिमला मिर्च और कॉर्न दाने भी डाल लें। अब दोबारा इन सभी चीजों के ऊपर मोजरेला चीज़ डालें। ऊपर से चिली फ्लेक्स व मिक्स्ड हर्ब्स छिड़क दें।
- चीज जब ठीक से पिघल जाए और पिज्जा पक जाए तो गैस बंद कर पिज्जा प्लेट में उतार लें। अब इसके स्लाइस कर गरमागरम सूजी पिज्जा का लुत्फ उठाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज