न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाश्ते में मीठा खाने का मन हो तो तुरंत बनाएं सूजी का हलवा, खाने से मिलेगा जन्नत जैसा अहसास #Recipe

नाश्ते में कुछ मीठा खाने का मन हो तो तुरंत बनाएं मुलायम और स्वादिष्ट सूजी का हलवा। आसान रेसिपी से तैयार होगा जन्नत जैसा स्वाद, बच्चों और बड़ों को दोनों को पसंद आएगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 14 Feb 2026 8:02:51

नाश्ते में मीठा खाने का मन हो तो तुरंत बनाएं सूजी का हलवा, खाने से मिलेगा जन्नत जैसा अहसास #Recipe

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो सूजी का हलवा आपकी पहली पसंद हो सकती है। पहले के समय में, छोटे शहरों या गांवों में जब कोई रिश्तेदार आता था, तो नाश्ते में सूजी का हलवा और बेसन के पकौड़े बनते थे। मीठा खाने का मन हुआ तो हलवा सबसे पहले दिमाग में आता था। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

आजकल शहरों में सूजी का हलवा ज्यादातर नवरात्रि या किसी पूजा के अवसर पर ही बनाया जाता है। लेकिन अगर अचानक मन करे कुछ मीठा खाने का, तो यह हलवा तुरंत बनकर तैयार हो सकता है। हम आपको बताते हैं सूजी का हलवा बनाने की बेहद आसान और स्वादिष्ट रेसिपी। इस विधि से हलवा न केवल मुलायम बनेगा, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब रहेगा।

स्वादिष्ट सूजी का हलवा बनाने का तरीका

स्टेप 1 – सामग्री तैयार करें

हलवा बनाने के लिए 250 ग्राम सूजी लें। सूजी में कीड़े या कोई अशुद्धि न हो, यह चेक कर लें। सूजी को छानकर अलग रखें।
इसके साथ चीनी भी बराबर मात्रा में तैयार करें। आप इसे कटोरी या कप से नाप सकते हैं, लेकिन दोनों का अनुपात बराबर होना चाहिए।

स्टेप 2 – सूजी को भूनें

हलवा देसी घी में बनाने से इसका स्वाद और खुशबू सबसे अच्छे तरीके से आती है। इसलिए करीब 200 ग्राम देसी घी लें (इच्छानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)। कड़ाही में सूजी डालकर हल्की आंच पर 8-10 मिनट तक भूनें। इसके बाद आधा से ज्यादा घी डालकर 2-3 मिनट और भूनें। सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाना चाहिए।

स्टेप 3 – चाशनी तैयार करें

एक अलग पैन में चीनी और सूजी की तुलना में तीन गुना पानी डालकर चाशनी बनाएं। चीनी पानी में पूरी तरह घुलने तक पकाएं। इस दौरान पिसी हुई इलायची का पाउडर डाल दें। तैयार चाशनी का आधा हिस्सा भुनी हुई सूजी में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।

स्टेप 4 – हलवे को पकाएं

बाकी बची चाशनी भी सूजी में डाल दें। गैस की आंच धीमी कर दें। हलवे को फूलने तक धीरे-धीरे चलाते हुए पकाएं। हलवा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें। आप अपनी पसंद के अनुसार हलवा पतला या गाढ़ा रख सकते हैं।

स्टेप 5 – सजावट और परोसें

अगर आपको केसर पसंद है, तो चाशनी बनाते समय थोड़ा भीगी हुई केसर डाल दें। अब बनकर तैयार है स्वाद में लाजवाब सूजी का हलवा, जिसे आप अपनी पसंदीदा मेवा डालकर सर्व कर सकते हैं। बच्चों को यह हलवा सबसे ज्यादा पसंद आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह