Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वेजिटेबल मोमोज का चटपटा स्वाद देगा शानदार जायका, बनाना बेहद आसान #Recipe

आज हम आपके लिए वेजिटेबल मोमोज बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका चटपटा स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 8:03:35

वेजिटेबल मोमोज का चटपटा स्वाद देगा शानदार जायका, बनाना बेहद आसान #Recipe

जब भी कभी चाइनीज स्नैक्स की बात आती हैं तो मोमोज का नाम सबसे पहले आता हैं जिसे बच्चे हो या बड़े सभी चाव से खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए वेजिटेबल मोमोज बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका चटपटा स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

मैदा - 3 कटोरी
पत्तागोभी - 1/2 (बारीक कटी हुई)
पनीर - 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन - 4 से 5 कलियां (कद्दूकस की हुईं)
काली मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून vegetable momos recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

सबसे पहले मैदा लें और उसमे स्वादानुसार नमक और पानी डालकर नर्म गूंथ लें। सेट हो जाने के बाद गूंथे हुए आटे को ढककर रख दें। मोमोज में भराव करने वाली सामग्री तैयार करने के लिए एक बड़े कटोरे में कद्दूकस की गई पत्तागोभी, पनीर, हरा धनिया, प्याज और लहसुन को काटकर अच्छे से मिक्स कर लें। जो लोग प्याज और लहसुन से परहेज करते हैं वे इसे बिना इनके भी तैयार कर सकते हैं।

अब मिक्स सामग्री में थोड़ा तेल, नमक और काली मिर्च पाउडर मिला दें। इसके बाद इसे 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से कच्ची पत्तागोभी सॉफ्ट हो जाएगी। अब मैदे को लें और उसकी लोई को छोटी-छोटी और पतली पूरी के आकार की बेल लें। फिर इनके बीच में तैयार मोमोज सामग्री को भरना शुरू करें और इसे शेप देते हुए बंद कर दें। यह प्रक्रिया अपनाते हुए सारे मोमोज तैयार कर लें।

अब मोमोज को पकाने की बारी आती है। इसके लिए मोमोज का भाप वाला बर्तन लें। सबसे नीचे के पॉट में आधे से ज्यादा पानी भरकर गैस पर चढ़ा दें। फिर पहले सेपरेटर पर तैयार किए मोमोज रख दें और उन्हें गर्म पानी के पॉट पर लगाकर सेट कर दें। इसके प्रक्रिया के पूर्व बर्तन को चिकना जरूर कर लें। इसके बाद धीमी आंच पर भाप में मोमोज को 10 मिनट तक पकने दें। इसके बाद आपके वेजिटेबल मोमोज खाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। इसे लाल मिर्च की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है। इस विधि से आप बाजार में जाकर मोमोज खाने के झंझट से बच जाएंगे और घर पर कभी भी किसी भी वक्त इसे आसानी से तैयार कर इसका स्वाद ले सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology