Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हेल्दी ब्रेकफास्ट का अच्छा विकल्प है वेजिटेबल दलिया, मिलेगा स्वाद और सेहत का संगम #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपको वेजिटेबल दलिया बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वाद और सेहत का संगम हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Jul 2022 8:38:33

हेल्दी ब्रेकफास्ट का अच्छा विकल्प है वेजिटेबल दलिया, मिलेगा स्वाद और सेहत का संगम #Recipe

आप सभी ने दलिया बहुत खाया होगा जिसे दिनभर में कभी भी खाया जा सकता हैं। यह पौष्टिक आहारों में से एक है। कई लोग इसे फीकेपन के कारण पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आप चाहे तो इसे चटपटा भी बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वेजिटेबल दलिया बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वाद और सेहत का संगम हैं। यह हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर अच्छा विकल्प बन सकता है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

दलिया - 1 कप
टमाटर - 1
गाजर - 1 (वैकल्पिक)
प्याज - 1
अदरक कटा - 1 टी स्पून
राई - 1 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च सूखी - 1
हरी मिर्च कटी - 2
हींग - 1 चुटकी
मटर - 1/2 कप
हल्दी - 1/4 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
नींबू रस - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार vegetable dalia recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

फ्राइड वेजिटेबल दलिया बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को साफ कर लें और उसे धो लें। अब कुकर में दलिया और पानी डाल दें। इसमें थोड़ी सी हींग और स्वादानुसार नमक डालकर 2 सीटियां आने तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर कुकर को ठंडा होने के लिए अलग रख दें। अब एक कड़ाही लें और उसमें घी/तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब घी/तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, जीरा, सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।

अब इन मसालों में बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें। जब प्याज का रंग बदलने लगे तो उसमें बारीक कटा टमाटर, गाजर, मटर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दें। 2 से 3 मिनट तक इस मिश्रण को पकाएं। इन्हें तब तक पकाना है जब तक कि सारी सब्जियां नरम ना हो जाएं। सब्जियों के नरम होने के बाद इसमें हल्दी, धनिया, काली मिर्च सहित अन्य मसाले डाल दें।

जब प्याज, टमाटर और अन्य सब्जियों का मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें पहले से उबाल कर रखी दलिया को डालकर मिक्स कर दें। कड़ाही को ढककर दलिया को लगभग 5 मिनट तक पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में दलिया को पकाते रहें। आखिर में दलिया में नींबू का रस डाल दें। डिनर के लिए आपका स्वादिष्ट फ्राइड वेजिटेबल दलिया बनकर तैयार हो चुका है। इसे सर्व करने से पहले कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology