न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हल्की भूख को शांत करना हैं तो बनाए वेज स्प्रिंग रोल, टेस्टी खाने की चाहत होगी पूरी #Recipe

दिन के समय कुछ हल्का बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं वेज स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी। इससे हल्की भूख को शांत करने के साथ ही टेस्टी खाने की चाहत भी पूरी होगी। इसे बनाना भी आसान है और ये मिनटों में तैयार हो जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Sep 2022 7:46:33

हल्की भूख को शांत करना हैं तो बनाए वेज स्प्रिंग रोल, टेस्टी खाने की चाहत होगी पूरी #Recipe

दिन के समय अक्सर भूख लगने लगती हैं। इस समय के कुछ हल्का खाना ही बेहतर रहता हैं अन्यथा डिनर के समय भूख नहीं लगती हैं। दिन के समय कुछ हल्का बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं वेज स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी। इससे हल्की भूख को शांत करने के साथ ही टेस्टी खाने की चाहत भी पूरी होगी। इसे बनाना भी आसान है और ये मिनटों में तैयार हो जाती है। दिन के स्नैक्स के तौर पर वेज स्प्रिंग रोल बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

मैदा - 1 कप
प्याज - 1/2 कप
पत्ता गोभी - 1 कप
शिमला मिर्च - 1/2 कप
नूडल्स उबले - 1/2 कप
चिली सॉस - 2 टी स्पून
टमाटर कैचप - 1 टी स्पून
लहसुन बारीक कटा - 2 टी स्पून
अदरक बारीक कटा - 1 टी स्पून
गाजर कद्दूकस - 1 कप
तेल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

veg spring roll recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

वेज स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, लहसुन, अदरक और शिमला मिर्च को बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद पत्तागोभी के लंबे टुकड़े कर लें और गाजर कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अदरक-लहसुन डालकर उन्हें कुछ देर तक भून लें। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर एक से दो मिनट तक भूनें। फिर कटी शिमला मिर्च डालकर इसे भी तेज आंच पर 1 मिनट तक पकाएं। अब इसमें गाजर, पत्तागोभी डालकर पकाएं। इसके बाद इस मिश्रण में उबले हुए नूडल्स डालें और चम्मच की मदद से मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं। इस दौरान नूडल्स को चलाते भी रहें। इसमें अब चिली सॉस, टमाटर कैचप और स्वादानुसार नमक डालकर सारी सामग्रियों को एक बार फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपकी स्टफिंग तैयार हो गई है।

अब स्टफिंग को समान अनुपात में बराबर बांटकर अलग रख दें। अब मैदे का आटा गूंदकर उसकी रोटी बेलकर हल्की सेक लें। इस रोटी को एक समतल सूखी जगह पर रखें और उसके एक कोने में स्टफिंग का एक भाग रख दें। इसके बाद उसे तीन चौथाई रोल कर लें और सेंटर की ओर एक-एक कर दोनों तरफ से मोड़ लें। इसके बाद पूरी तरह से रोल कर इसके किनारे मैदे-पानी के मिक्सचर से सील कर दें। इसी तरह सारी स्टफिंग से रोल तैयार कर लें।

अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें वेज स्प्रिंग रोल डालें और उन्हें डीप फ्राई करें। इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक कि चारों ओर से ये सुनहरे न हो जाएं। इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और रोल के तिरछे तीन बराबर पीस काट लें। इसी तरह सारे रोल फ्राई कर काट लें। स्वादिष्ट वेज स्प्रिंग रोल बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम