न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेज पनीर 65 के साथ करें नए साल का स्वागत, घर पर ही शानदार बनेगा जश्न #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए वेज पनीर 65 बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसके साथ नए साल का स्वागत करें और अपने जश्न को शानदार बनाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 9:02:43

वेज पनीर 65 के साथ करें नए साल का स्वागत, घर पर ही शानदार बनेगा जश्न #Recipe

नया साल आने वाला हैं जिसका सेलेब्रेशन बहुत धूमधाम से किया जाता हैं। लेकिन बढ़ते कोरोना के चलते कई लोग अपने परिवार संग घर पर ही नए साल का स्वागत करेंगे। ऐसे में खेलते हुए या टीवी देखते हुए कुछ चटपटा मिल जाए तो सेलेब्रेशन का मजा बढ़ जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए वेज पनीर 65 बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसके साथ नए साल का स्वागत करें और अपने जश्न को शानदार बनाए। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

पनीर क्यूबस - 15
कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप
चावल आटा - 2 टेबल स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
काली मिर्ची दरदरी पिसी - 1/2 टी स्पून
गरम मसला - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
दही - 2 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1/2 टी स्पून
नींबू रस - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत अनुसार

सॉस बनाने के लिए सामग्री

जीरा - 1 टी स्पून
लाल मिर्ची सूखी - 1
कड़ी पत्ते - 1 टेबल स्पून
लहसुन बारीक कटे - 3
अदरक बारीक कटा - 1 इंच
टोमेटो सॉस - 2 टेबल स्पून
चिली सॉस - 1 टी स्पून
दही - 2 टेबल स्पून
फूड कलर - एक चुटकी
हरा धनिया बारीक कटा - 2 टेबल स्पून

veg paneer 65 recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

वेज पनीर 65 बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में कॉर्न फ्लोर और चावल का आटा डाल दें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिक्स कर दें। इसके बाद इस मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 टेबल स्पून दही, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिला दें। इसमें 1/4 कप पानी डालकर बैटर तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि गांठ खत्म हो जाएं। अब इस मिश्रण में पनीर क्यूब्स को डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से डिप कर कोट करें।

अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें पनीर क्यूब्स डालकर डीप फ्राई करें। इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक कि पनीर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा न हो जाए। अब पनीर क्यूब्स में से अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए किचन पेपर पर लेकर अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में दोबारा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ते डालकर फ्राई करें। इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी रखें। इसमें कटे लहसुन, अदरक और कटी मिर्च को डाल दें। इस दौरान गैस की फ्लेम को तेज कर दें। इसमें टोमेटो सॉस, चिली सॉस और स्वादानुसार नमक भी मिला दें। अब गैस की फ्लेम को धीमा कर दें और इसमें 2 टेबल स्पून पानी और 2 टेबल स्पून दही मिला दें। सुर्ख लाल रंग देने के लिए इसमें चुटकीभर फूड कलर डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में पहले से फ्राई कर रखे पनीर क्यूब्स को डाल दें। इस तरह आपका स्वादिष्ट वेज पनीर 65 तैयार हो चुका है। न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के दौरान इसे सर्व करने से पहले बारीक कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग