Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह घर पर ही बनाए रेस्तरां स्टाइल चीजी तवा पिज्जा #Recipe

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर ही रेस्तरां स्टाइल चीजी तवा पिज्जा बनाने की रेसिपी। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पिज्जा बहुत पसंद आता है। इसके लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं हैं और इसे तवे पर भी बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Nov 2022 5:25:54

इस तरह घर पर ही बनाए रेस्तरां स्टाइल चीजी तवा पिज्जा #Recipe

जिस दिन बच्चों के स्कूल की छुट्टी होती हैं उस दिन बच्चों के लिए घर में कुछ ना कुछ स्पेशल जरूर बनाया जाता हैं ताकि उनका दिन बन जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर ही रेस्तरां स्टाइल चीजी तवा पिज्जा बनाने की रेसिपी। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पिज्जा बहुत पसंद आता है। इसके लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं हैं और इसे तवे पर भी बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

पिज्जा का बेस तैयार करने के लिए सामग्री


- 1/4 कप मैदा
- 1 कप सूजी
- नमक स्वादानुसार
- आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 चम्मच दही
- 2 चुटकी मामूली सी चीनी
पिज्जा सॉस बनाने के लिए सामग्री

- 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1 चम्मच किली फ्लेक्स
- बारीक कटी लहसुन की 2-3 गांठे
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 चुटकी नमक
- 1 चम्मच ऑरिगेनो
- आधा प्याज बरीक कटा
- 2 कप पानी

पिज्जा टॉपिंग बनाने के लिए सामग्री


- 1 चम्मच तेल
- 1 कटा प्याज
- 1 कटी शिमला मिर्च
- 5-6 लम्बे और पतले कटे हुए मशरूम
- 1 चुटकी काली मिर्च
- 1 चुटकी ऑरिगेनो
- 1 टमाटर बारीक कटा

पिज्जा बनाने के लिए सामग्री


- 1 पैन
- 2 चम्मच ऑयल tava pizza recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe पिज्जा का बेस तैयार करने की विधि

पिज्जा का डो बनाने के लिए हमें सबसे पहले एक बाउल में 1/4 कप मैदा लेना है, साथ ही मैदे में 1 कप सूजी भी मिलाएं ताकि बेक करते वक्त यह थोड़ा क्रिस्पी रहें। अब ऊपर से थोड़ा सा नमक, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 चम्मच दही, 2 चुटकी मामूली सी चीनी। चीनी डालने से पिज्जा का बेस अच्छे से फूलता है। अब हम इसमें पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लेंगे। इसको थोड़ा चिपचिपा रखें इसके बाद परात में डालकर हाथों पर हल्का सा ऑयल लगाकर इसे मसलें। याद रहे आटा आपको थोड़ा चलीचा ही गूंथना है। अब गूंथे हुआ आटे को 30 मिनट तक ढककर रख दें। जब तक हमारा आटा सेट होगा हम पिज्जा सॉस बना लेंगे।

पिज्जा सॉस बनाने की विधि


पिज्जा की सॉस तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें। अब तेल में 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, लहसुन की 2-3 कटी हुई गांठे। अब पैन को थोड़ा घुमाएंगे ताकि ये मिक्स हो जाए। इसके बाद ऊपर से 1 बड़ा टमाटर बारीक काटकर डाल दें। ऊपर से 1 चुटकी नमक भी मिला दें। इसके मिक्स कर दें फिर ऊपर से आधा प्याज बरीक काटकर डाल दे। साथ ही 1 चम्मच ऑरिगेनो भी मिला दें। इस पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं फिर 2 कप पानी मिला दें। इसे 2 मिनट तक पकाएं उसके बाद मिक्सी में डालकर पूरे मिश्रण को ग्राइंड कर लें ताकि आपकी सॉस बन जाए। मिश्रण का पतला पेस्ट ना बनाएं। अब आपकी पिज्जा सॉस तैयार हो चुकी है।

पिज्जा टॉपिंग बनाने की विधि


पिज्जा का बेस हमारा सेट हो चुका होगा। सॉस हमारी तैयार हो चुकी है। अब हम बनाएंगे स्वादिष्ट पिज्जा की टॉपिंग। टॉपिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच तेल डालेंगें। तेल के गर्म होते ही 1 कटा प्याज, 1 कटी शिमला मिर्च, 5-6 लम्बे और पतले कटे हुए मशरूम डालेंगे। ऊपर से 1 चुटकी काली मिर्च, 1 चुटकी ऑरिगेनो। अब 3-4 बार इसे चलाएं फिर 1 टमाटर बारीक काटकर डाल दें। 1 मिनट बाद हम इसे प्लेट में निकाल लेंगे। अब हम पिज्जा तैयार करना शुरू करेंगे।

पिज्जा कैसे करें तैयार


पिज्जा तैयार करने के लिए सबसे पहले गूंथे हुए आटे की मोटी लोई ले। उसे गोल शेप में बेल लें। हाथों की मदद से चारों तरफ से बराबर कर दें। तवे की साइज में ही लोई को बेलें। अब बेली हुई लोई पर फोर्क की मदद से छेद कर देंगे। इसके बाद पैन में 1 चम्मच ऑयल डालेंगे। ऊपर से पिज्जा का बेस रख देंगे। बेस के ऊपर भी 1 चम्मच ऑयल डाल दें। हल्का सकने के बाद इसे पलट देंगे। फिर इसके ऊपर 2 चम्मच सॉस डालेंगे। फिर आपको जिसकी चीज चाहिए उसे बेस पर चारों तरफ फैला दें फिर तैयार की हुई टॉपिंग को बेस पर चारों तरफ फैला दें। अब इसे ऊपर से ढक देंगे। फ्लेम को लो ही रखें। अब 10 मिनट के लिए इसे ढक देंगे। 10 मिनट बाद प्लेट में निकाल कर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology