गर्मियों के इन दिनों में जितना तरल पदार्थ का सेवन किया जाए वो अच्छा हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए इमली का जलजीरा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को भी ठंडक प्रदान करता हैं। इसे बनाना बहुत आसान हैं जो कि मिनटों में तैयार हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
पानी - 2 कप
काला नमक - स्वादानुसार
चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
भुना पिसा जीरा - 1 चम्मच
![गर्मियों में स्वाद के साथ ठंडक भी देगा इमली का जलजीरा, मिनटों में होगा तैयार #Recipe tamarind jaljeera recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
इमली का पल्प - 2 चम्मच
बूंदी - 2 चम्मच (ऑप्शनल)
बनाने की विधि
- सबसे पहले इमली के पल्प को पानी में अच्छी तरह से मिक्स करके छान लें।
- फिर उस पानी में काला नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिक्स करें।
- अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं।
- अगर आपको ज्यादा ठंडा जलजीरा पीना है तो पानी में बर्फ के कुछ टुकड़े भी मिला सकते हैं।
- गिलास में सर्व करें और ऊपर से बूंदी डालकर इसका आनंद उठाएं।