न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनटों में घर पर ही तैयार करें जायकेदार ढ़ाबा स्टाइल तड़का दाल #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए ढ़ाबा स्टाइल तड़का दाल बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका जायका सभी का दिल जीत लेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jan 2022 8:55:12

मिनटों में घर पर ही तैयार करें जायकेदार ढ़ाबा स्टाइल तड़का दाल #Recipe

जब भी कभी बाहर ढ़ाबे पर खाना खाने जाते हैं तो दाल जरूर मंगाई जाती हैं क्योंकि ढ़ाबे की दाल का जायके में कुछ अलग ही जादू होता हैं। लेकिन आप चाहे तो स्वाद का यह जादू अपने घर की दाल में भी ला सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ढ़ाबा स्टाइल तड़का दाल बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका जायका सभी का दिल जीत लेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

अरहर (तुअर) दाल - 2 कप
टमाटर बारीक कटे - 3
प्याज बारीक कटे - 2
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 3
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 2 टी स्पून
खड़ी लाल मिर्च - 1
जीरा - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
घी/मक्खन - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार

tadka dal recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

ढ़ाबे जैसी तड़का दाल बनाने के लिए सबसे पहले अरहर की दाल को लें और उसे साफ पानी से धोकर लगभग 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद एक कुकर लें और उसमें दाल, पानी, हल्दी और स्वादानसुार नमक मिलाकर ढक्कन बंद कर दें। अब कुकर को मीडियम आंच पर गैस पर रखकर दाल को पकाएं। जब कुकर में 2 सीटी आ जाए तो गैस धीमी कर दें। एक सीटी और आने के बाद गैस बंद कर दें। कुकर का प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोलें।

अब एक कड़ाही लें और उसमें घी या मक्खन डालकर गैस पर गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं। जब प्याज सुनहरा होने लग जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर डाल दें और उन्हें नर्म होने तक पकाएं। अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मीडियम फ्लेम पर पकने दें। अब पहले से उबालकर रखी अरहद की दाल को कड़ाही में डाल दें और मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें, फिर गैस को बंद कर दें।

अब एक फ्राइंग पैन लें और उसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, खड़ी लाल मिर्च और एक चुटकी हींग डालकर तड़का लगाएं। अब गैस बंद कर दें और तड़के को तैयार दाल में डाल दें। इस तरह स्वादिष्ट ढ़ाबा स्टाइल तड़का दाल बनकर तैयार हो गई है। इसे हरा धनिया पत्ती से गार्निश कर पराठे, नान या तंदूरी रोटी के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!