न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनेगा स्प्राउट्स पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

हमेशा विचार किया जाता हैं कि क्या बनाया जाए जो बच्चों को भी बहुत पसंद आए। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्प्राउट्स पराठा बनाने की रेसिपी। पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स पराठा ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 7:21:36

ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनेगा स्प्राउट्स पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

अपने दिन की शुरुआत किसी ऐसे ब्रेकफास्ट के साथ की जानी चाहिए जो स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करें। ऐसे में हमेशा विचार किया जाता हैं कि क्या बनाया जाए जो बच्चों को भी बहुत पसंद आए। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्प्राउट्स पराठा बनाने की रेसिपी। पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स पराठा ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनेगा। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

स्प्राउट्स (मूंग, मोठ) - 1 कप
आलू उबले - 2-3
मटर उबली - 1/2 कप
आटा - 2 कप
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
अजवाइन - 1/4 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
तेल - जरुरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

sprouts paratha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

स्प्राउट्स पराठा बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले अंकुरित मूंग और मोठ (स्प्राउट्स) को लें और उन्हें एक बर्तन में डाल दें। इसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर स्प्राउट्स को उबाल लें जिससे वे अच्छी तरह से नरम हो जाएं। इसके बाद स्प्राउट्स को एक बाउल में निकाल लें। अब आलू को उबालें और उनके छिलके उतारकर एक मिक्सिंग बाउल में डालकर मैश कर लें। इसके बाद इसमें उबले स्प्राउट्स डालकर उन्हें भी आलू के साथ मैश कर लें। अब इस मिश्रण में उबली हुई मटर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे। इस तरह पराठे के लिए आपकी स्प्राउट्स स्टफिंग तैयार हो गई है। ध्यान रखें कि मटर के दानों को डालने से पहले थोड़ा सा कुचल लें जिससे वे अच्छी तरह से मैश हो सकें।

अब एक और मिक्सिंग बाउल लें और उसमें गेहूं का आटा डाल दें। आटे में अजवाइन, थोड़ा सा तेल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंथ लें। फिर आटे की लोइयां बना लें। अब एक लोई लेकर उसे थोड़ा सा बेल लें। इसके बाद इसके बीच में थोड़ा सा तैयार मसाला रखकर बेली रोटी को चारों ओर से बंद कर बॉल जैसी बना लें। इसके बाद इस बॉल को थोड़ा सा चपटा कर एक बार फिर रोटी की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि बेलने के दौरान इसे थोड़ा सा मोटा ही रखना है। आप इसका गोलाकार पराठा बनाएं।

अब एक नॉनस्टिक पैन को गर्म करने रख दें। जब पैन गर्म हो जाए तो इस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों और फैलाएं। इसके बाद बेला हुआ पराठा डालकर सेकें। पराठा दोनों ओर से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें, उसके बाद उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों से पराठे बेलकर सेक लें। डिनर के लिए जायकेदार स्प्राउट्स पराठे बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें सॉस, चटनी या सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम