Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

काजू-बादाम ग्रेवी वाली शाही अंडा करी का जायका बना देगा आपको दीवाना #Recipe

अगर आप इसमें कुछ हटकर स्वाद चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं काजू-बादाम ग्रेवी वाली शाही अंडा करी बनाने की रेसिपी। खड़े मसाले और सूखे मेवे की ग्रेवी का कॉम्बीनेशन इसे बेहतरीन जायका देते हुए आपको अपने स्वाद का दीवाना बना देगा। यह 30 से 40 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हैं। इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 5:17:08

काजू-बादाम ग्रेवी वाली शाही अंडा करी का जायका बना देगा आपको दीवाना #Recipe

प्रोटीन से भरपूर अंडे से बने व्यंजनों का सेवन कई लोगों को पसंद आता हैं। आपने भी घर पर प्याज-टमाटर की ग्रेवी वाली अंडा करी बनाई होगी। लेकिन अगर आप इसमें कुछ हटकर स्वाद चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं काजू-बादाम ग्रेवी वाली शाही अंडा करी बनाने की रेसिपी। खड़े मसाले और सूखे मेवे की ग्रेवी का कॉम्बीनेशन इसे बेहतरीन जायका देते हुए आपको अपने स्वाद का दीवाना बना देगा। यह 30 से 40 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हैं। इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। कुछ हटकर स्वाद लेना चाहते हैं तो शाही अंडा करी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री

- 5 उबले अंडे
- 4 हरी इलाची
- 4 हरी मिर्च
- 5 लौंग
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 1/4 टीस्पून काली मिर्च
- 2 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 2 टीस्पून नमक
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 1 टेबलस्पून बेसन
- 1 टेबलस्पून चिकन मसाला
- 5-6 कलियां लहसुन
- 1 बड़ा टुकड़ा अदरक
- 4 प्याज
- 3 टमाटर
- 6 टेबलस्पून का तेल
- 1 टीस्पून गरम मलाला
- डेढ़ कप पानी
- 8-10 काजू, दरदरा कूटा हुए
- 10-12 बादाम, दरदरा कूटा हुए shahi egg curry recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

- एक बर्तन में 2 कप पानी और अंडे डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें।
- जब तक अंडे उबल रहे हैं। प्याज, लहसुन और अदरक को छीलकर कद्दूकस कर एक कटोरे में पेस्ट रख लें।
- मिर्च को भी कद्दूकस कर लें। टमाटर को अलग से कद्दूकस कर लें। इसका छिलका फेंक दें।
- अंडे उबलने में 12-15 मिनट का समय लगता है।
- अंडे उबालने के बाद इन्हें ठंडे पानी में डालकर छिलका उतार लें।
- अंडों पर चाकू से कट लगा लें।
- कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें अंडा डालकर फ्राई कर लें।
- अंडों को निकाल फिर से हल्के कट लगा लें।
- अब उसी कड़ाही में 4 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
- तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा, लौंग, काली मिर्च, इलायची, दालचीनी डालें।
- जीरा तड़कने लगे तो इसमें लहसुन, प्याज, अदरक वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें नमक डाल दें। नमक डालने से प्याज जल्दी पकता और गलता है।
- 8-10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें काजू-बादाम डालकर मिक्स करें।
- अब कड़ाही में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चिकन मसाला और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं।
- मसालों को अच्छी तरह से पकाने के लिए एक कड़छी पानी डाल दें।
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं।
- टमाटर पकने में 10-12 मिनट रखें। आंच तेज रखें और ग्रेवी को लगातार चलाते रहें।
- ग्रेवी तेल छोड़ दे तो इसमें बेसन डालकर 1-2 मिनट तक और पकाएं।
- इसके बाद ग्रेवी में अंडे डालकर मिक्स करें।
- पानी डालकर मिलाएं और बिना ढके उबाल आने दें। इसके बाद इसमें गरम मसाला डाल दें।
- जब अच्छी तरह उबाल आ जाए तो ढककर 8-10 मिनट तक और पकाएं।
- आंच बंद कर दें और अंडा करी को कुछ देर ढके रहने दें।
- इसके बाद सर्विंग बाउल में निकालें और रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
- आप चाहें तो इसमें धनियापत्ती भी डाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology