न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर आए मेहमान को खिलाएं शाही भिंडी, करेंगे आपकी भरपूर तारीफ #Recipe

अगर आप घर आए मेहमान के लिए सब्जी में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए शाही भिंडी बनाने की रेसिपी। शाही भिंडी बनाने के लिए कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। इसे बनाने में करीब 30 मिनट का समय लगता हैं। इसका स्वाद चखकर मेहमान भी आपकी तारीफ करने लगेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Sep 2022 4:02:00

घर आए मेहमान को खिलाएं शाही भिंडी, करेंगे आपकी भरपूर तारीफ #Recipe

जब भी घर पर मेहमान आते हैं तो उनके लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। अगर आप घर आए मेहमान के लिए सब्जी में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए शाही भिंडी बनाने की रेसिपी। शाही भिंडी बनाने के लिए कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। इसे बनाने में करीब 30 मिनट का समय लगता हैं। इसका स्वाद चखकर मेहमान भी आपकी तारीफ करने लगेंगे। सब्जी में कुछ स्पेशल बनाना हो तो शाही भिंडी बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

भिंडी - आधा किलो
टमाटर - 2
प्याज - 2
लहसुन कली - 4-5
अदरक टुकड़ा - 1
हरी मिर्च - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
काजू - 5-6
बादाम - 5-6
तेजपत्ता - 1
दालचीनी - 1 टुकड़ा
क्रीम - 1 टी स्पून
दही - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

घर आए मेहमान को खिलाएं शाही भिंडी, करेंगे आपकी भरपूर तारीफ #Recipe

बनाने की विधि

शाही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को काट लें। इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च के भी बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, कटे काजू और बादाम डालकर उबालें। जब प्याज और टमाटर नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और सारे मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद मिक्सर की मदद से इस मिश्रण को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटी भिंडी डालकर हाफ फ्राई कर लें। इसके बाद एक बाउल में हाफ फ्राइड भिंडी निकालकर अलग रख दें। अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें और उसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भूनें। इसके बाद तैयार किया प्याज, टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं। कुछ देर बाद ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, दही और स्वादानुसार नमक डालें और करछी से अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं।

कुछ मिनटों तक ग्रेवी को पकने दें। जरूरत के मुताबिक इसमें पानी मिलाएं। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें पहले से हाफ फ्राई कर रखी भिंडी को डालें और करछी से ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स करें। अब कड़ाही को ढककर भिंडी को पकने दें। कुछ देर बाद इसमें क्रीम मिला दें और 1-2 मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें। आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दें। आपकी स्वाद से भरपूर शाही भिंडी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे पराठे, रोटी या नान के साथ खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत