Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डिनर के स्वाद को बढ़ाना हैं तो आज ही बनाएं शाही भिंडी, सभी को आएगी पसंद #Recipe

आज हम आपके लिए शाही भिंडी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Jul 2022 9:40:29

डिनर के स्वाद को बढ़ाना हैं तो आज ही बनाएं शाही भिंडी, सभी को आएगी पसंद #Recipe

वीकेंड आ चुका हैं और आज शनिवार को डिनर में सभी कुछ स्पेशल बनाने की चाहत रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शाही भिंडी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा। शाही भिंडी बनाने के लिए कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। घर में कोई मेहमान आता हैं तब भी इसे बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

भिंडी - आधा किलो
टमाटर - 2
प्याज - 2
लहसुन कली - 4-5
अदरक टुकड़ा - 1
हरी मिर्च - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
काजू - 5-6
बादाम - 5-6
तेजपत्ता - 1
दालचीनी - 1 टुकड़ा
क्रीम - 1 टी स्पून
दही - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार shahi bhindi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

शाही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को काट लें। इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च के भी बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, कटे काजू और बादाम डालकर उबालें। जब प्याज और टमाटर नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और सारे मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद मिक्सर की मदद से इस मिश्रण को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटी भिंडी डालकर हाफ फ्राई कर लें। इसके बाद एक बाउल में हाफ फ्राइड भिंडी निकालकर अलग रख दें। अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें और उसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भूनें। इसके बाद तैयार किया प्याज, टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं। कुछ देर बाद ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, दही और स्वादानुसार नमक डालें और करछी से अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं।

कुछ मिनटों तक ग्रेवी को पकने दें। जरूरत के मुताबिक इसमें पानी मिलाएं। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें पहले से हाफ फ्राई कर रखी भिंडी को डालें और करछी से ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स करें। अब कड़ाही को ढककर भिंडी को पकने दें। कुछ देर बाद इसमें क्रीम मिला दें और 1-2 मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें। आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दें। आपकी स्वाद से भरपूर शाही भिंडी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे पराठे, रोटी या नान के साथ खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology