न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाए ढाबा स्टाइल सेव-टमाटर की सब्जी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

अगर आप भी अपने घर पर ढाबा स्टाइल सेव-टमाटर की सब्जी बनाना चाहते हैं तो आज हम लेकर आए हैं इसकी रेसिपी। इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Nov 2022 9:07:19

इस तरह बनाए ढाबा स्टाइल सेव-टमाटर की सब्जी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिनका स्वाद किसी बड़े होटल में भी वैसा नही मिलता हैं जैसा ढ़ाबे पर मिलता हैं। ऐसी ही एक सब्जी हैं सेव-टमाटर की जिसकी ढाबे पर बहुत डिमांड होती है। ज्यादातार यह सब्जी राजस्थान और गुजरात में पसंद की जाती हैं। इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। अगर आप भी अपने घर पर ढाबा स्टाइल सेव-टमाटर की सब्जी बनाना चाहते हैं तो आज हम लेकर आए हैं इसकी रेसिपी। आइये जानते हैं इसके बारे में...

आवश्यक सामग्री

सेव - 1 कटोरी
टमाटर - 2
दही - 2 टी स्पून
टमाटर प्यूरी - 1/2 कटोरी
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
राई - 1/2 टी स्पून
साबुत जीरा - 1/2 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

sev tamatar sabji recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सेव-टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को लें और उसे साफ पानी में धोकर सूखे सूती कपड़े से पोछ लें और उसके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कटोरी लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और हल्दी डालकर सभी को मिला लें। इसमें 2 चम्मच पानी डालकर इन मसालों का पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई और जीरा डालकर कुछ सेकंड तक चटकने दें। इसके बाद इसमें एक चुटकी हींग डालकर करछी से मिक्स करते हुए चलाएं। अब इसमें तैयार मसाले का पेस्ट डालें और चलाते हुए कुछ देर तक पकने दें। कुछ देर बाद मसाले में बारीक कटे टमाटर डाले और स्वादनुसार नमक डालकर कड़ाही को ढककर मिश्रण को पकने दें। जब टमाटर नरम हो जाएं तो मिश्रण में टमाटर की प्यूरी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद ग्रेवी में दही डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं।

पकाने के कुछ वक्त बाद ग्रेवी तेल छोड़ने लग जाएगी। ऐसा होने पर इसमें हाथों से मसलकर कसूरी मेथी डाल दें। फिर गरम मसाला और आधा कप पानी डालकर ग्रेवी को पकाएं। एक बार फिर तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी तेल से अलग ना होने लग जाए। इसके बाद इसमें सेव डालकर करछी से मिक्स कर दें। फिर कड़ाही ढककर थोड़ी देर पकने दें। थोड़ी देर में सेव नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल सेव-टमाटर की सब्जी बनकर तैयार है। इसे हरा धनिया पत्ती से गार्निश कर पराठे, नान या रोटी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम