न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाए ढाबा स्टाइल सेव-टमाटर की सब्जी, पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं #Recipe

घर पर स्वाद से भरपूर ढाबे जैसी सेव-टमाटर की सब्जी का जायका लेना चाहते हैं तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए इसकी Recipe लेकर आए हैं जिसे खाकर पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jul 2022 4:06:31

इस तरह बनाए ढाबा स्टाइल सेव-टमाटर की सब्जी, पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं #Recipe

सेव-टमाटर की सब्जी गुजरात और राजस्थान में बड़े चाव से खाई जाती हैं और इसे लोग अधिकतर ढ़ाबे पर ही खाना पसंद करते हैं। ढाबे की सेव-टमाटर सब्जी के लोग दीवाने हैं। अगर आप भी अपने घर पर स्वाद से भरपूर ढाबे जैसी सेव-टमाटर की सब्जी का जायका लेना चाहते हैं तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए इसकी Recipe लेकर आए हैं जिसे खाकर पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

सेव – 1 कटोरी
टमाटर – 2
दही – 2 टी स्पून
टमाटर प्यूरी – 1/2 कटोरी
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
साबुत जीरा – 1/2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

sev tamatar sabji recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सेव-टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को लें और उसे साफ पानी में धोकर सूखे सूती कपड़े से पोछ लें और उसके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कटोरी लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और हल्दी डालकर सभी को मिला लें। इसमें 2 चम्मच पानी डालकर इन मसालों का पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई और जीरा डालकर कुछ सेकंड तक चटकने दें। इसके बाद इसमें एक चुटकी हींग डालकर करछी से मिक्स करते हुए चलाएं। अब इसमें तैयार मसाले का पेस्ट डालें और चलाते हुए कुछ देर तक पकने दें। कुछ देर बाद मसाले में बारीक कटे टमाटर डाले और स्वादनुसार नमक डालकर कड़ाही को ढककर मिश्रण को पकने दें। जब टमाटर नरम हो जाएं तो मिश्रण में टमाटर की प्यूरी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद ग्रेवी में दही डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं।

पकाने के कुछ वक्त बाद ग्रेवी तेल छोड़ने लग जाएगी। ऐसा होने पर इसमें हाथों से मसलकर कसूरी मेथी डाल दें। फिर गरम मसाला और आधा कप पानी डालकर ग्रेवी को पकाएं। एक बार फिर तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी तेल से अलग ना होने लग जाए। इसके बाद इसमें सेव डालकर करछी से मिक्स कर दें। फिर कड़ाही ढककर थोड़ी देर पकने दें। थोड़ी देर में सेव नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल सेव-टमाटर की सब्जी बनकर तैयार है। इसे हरा धनिया पत्ती से गार्निश कर पराठे, नान या रोटी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान