न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पौष्टिकता से भरपूर है सरसों का साग, मक्के की रोटी के साथ लें इसका स्वाद #Recipe

अगर आप इन दिनों में कुछ पौष्टिक आहार बनाना चाहते हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए सरसों का साग बनाने की रेसिपी। यह शरीर में गर्माहट लाने का काम करती हैं। मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग काफी पसंद किया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 2:39:53

पौष्टिकता से भरपूर है सरसों का साग, मक्के की रोटी के साथ लें इसका स्वाद #Recipe

सर्दियों का मौसम आते ही सभी अपने खानपान का तरीका बदल देते हैं। इन दिनों में हर क्षेत्र का अपना विशेष खानपान होता हैं। अगर आप इन दिनों में कुछ पौष्टिक आहार बनाना चाहते हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए सरसों का साग बनाने की रेसिपी। यह शरीर में गर्माहट लाने का काम करती हैं। मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग काफी पसंद किया जाता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

सरसों के पत्ते - 4-5 कप
पालक कटी - 4-5 कप
प्याज कटा - 1/2 कप
अदरक कटा - 1 टेबलस्पून
लहसुन कटा - 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी - 1 टेबलस्पून
जीरा - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
तेल - 1-2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

पौष्टिकता से भरपूर है सरसों का साग, मक्के की रोटी के साथ लें इसका स्वाद #Recipe

बनाने की विधि

सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्ते लेकर उन्हें अच्छे से धोकर उसके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। इसके बाद पालक को धोकर उसके डंठल अलग करें और बारीक काट लें। अब एक गहरे तले वाली कड़ाही में पानी डालकर गर्म करें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें सरसों के पत्ते और पालक के पत्ते डालकर मिलाएं और सभी को 4-5 मिनट तक पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में इसे चलाते भी रहें।

तय समय के बाद एक छलनी लें और उसकी मदद से सरसों के पत्तों और पालक पत्तों का सारा अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसके तत्काल बाद सरसों, पालक को ठंडा पानी से दो बार धोकर अच्छी तरह से छान लें। पानी निथारने के बाद इन्हें कुछ देर के लिए अलग रख दें। अब मिक्सर में आधा कप पानी और सरसों, पालक के पत्ते डालकर ग्राइंड कर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। फिर बारीक कटा लहसुन और अदरक डालकर फ्राई करें। 30 सेकंड तक भूनने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर एक- दो मिनट तक पकाएं। जब प्याज का रंग बदलने लगे तो इसमें सरसों-पालक का पेस्ट डालकर मिक्स कर दें और 2 मिनट तक पकाएं। अब साग में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं और सरसों साग को 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें। इस दौरान साग को बीच-बीच में चलाते भी रहें। स्वाद और पोषण से भरपूर सरसों की साग बनकर तैयार हो चुकी है। इसे गर्मागर्म मक्के की रोटी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत