न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Samosa Day : बड़े चाव से खाया जाता भारतीय घर में समोसा, जानें बनाने का तरीका #Recipe

इस स्पेशल डे को घर पर ही समोसा बनाकर सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। यहां हम आपको समोसा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे 25 से 30 मिनट में तैयार किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Sep 2022 1:36:36

World Samosa Day : बड़े चाव से खाया जाता भारतीय घर में समोसा, जानें बनाने का तरीका #Recipe

समोसे का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है। कई लोगों का तो हर दिन सुबह का नाश्ता समोसा ही होता हैं जिसे खाने वे अपनी पसंदीदा दुकान पहुंच जाते हैं। समोसे की इस चाहत के कारण ही 05 सितंबर को वर्ल्ड समोसा डे यानी विश्व समोसा दिवस मनाया जाता हैं। इस स्पेशल डे को घर पर ही समोसा बनाकर सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। यहां हम आपको समोसा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे 25 से 30 मिनट में तैयार किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

मैदा - 2 कप
आलू - 3-4
मटर - 1/2 कप
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
अमचूर - 1 टी स्पून
सौंफ पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
घी - 3 टेबलस्पून
अजवाइन - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पत्ती - 3 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते - 7-8
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

samosa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आलू और मटर के दानों को प्रेशर कुकर में डालकर पानी और चुटकीभर नमक डालकर उबाल लें। जब आलू और मटर उबल जाएं तो उन्हें एक बड़ी छन्नी में निकालकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसके बाद आलू के छिलके उतारकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आलू मटर को अलग रख दें। अब एक थाली या परात में मैदा डाल दें और उसमें अजवाइन, घी और थोड़ा सा नमक डालकर सभी को मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा थोड़ा सा सख्थ ही गूंथना है। इसके बाद आटे को गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए अलग रख दें। इस दौरान समोसे के लिए मसाला तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दें।

सबसे पहले एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें। 1 मिनट के बाद इसमें उबली हुई मटर के दाने डालें और फ्राई करें। कुछ देर बाद धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर और सौंफ डालकर करछी की मदद से मटर के साथ अच्छे से मिक्स कर दें। मसाले को 1 मिनट तक भूनने के बाद इसमें कटे हुए आलू डालकर करछी से मसाले के साथ मिलाएं और जरुरत के मुताबिक नमक डालकर पकाएं। 2-3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें हरी धनिया पत्ती और पुदीना पत्ते डालकर मिश्रण के साथ अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद गैस बंद कर मसाले को एक बड़े बाउल या बर्तन में निकालकर अलग रख दें।

अब आटा लें और उसे एक बार और गूंथने के बाद उसके बराबर भागों की लोइयां तैयार कर लें। अब एक लोई लें और उसे समतल जगह पर रखकर बेल लें। इसके बाद उसे चाकू की मदद से दो हिस्सों में काट लें। इसके बाद एक हिस्सा लें और जिस जगह से काटा था उस किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाएं। इसके बाद उसे कोन का आकार देते हुए मोड़ लें। अब इस मोन में एक मटर का दाना डालें और फिर क्षमता के मुताबिक उसमें आलू के मसाले की स्टफिंग भर दें और दबाकर बंद कर दें। इसी तरह एक-एक कर सारी लोइयों से समोसे तैयार कर लें और एक प्लेट में अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें समोसे डालकर डीप फ्राई करें। समोसे तब तक फ्राई करें जब तक कि उनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। समोसे फ्राई होने में 10-15 मिनट का वक्त लगेगा। इसके बाद उन्हें एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे समोसे तल लें। आपके स्वादिष्ट समोसे बनकर तैयार हैं, इन्हें चटनी, टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम