नवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार में आलू, कट्टू या सिंघारे का सेवन किया जाता हैं। लेकिन लगातार एक समान फलाहार करने से बोरियत आने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए साबूदाना भेल बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्नैक्स के रूप में सेवन किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्रीसाबूदाना - 130 ग्राम
पानी - 800 मिलीलीटर
तेल - 2 टेबल स्पून
काजू - 30 ग्राम
मूंगफली - 50 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
उबले आलू - 150 ग्राम
नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
सेंधा नमक - 1/2 टीस्पून
![Navratri 2021 : फलाहार में स्नैक्स की तरह करें साबूदाना भेल का सेवन #Recipe sabudana bhel recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
लाल मिर्च - 1/2 टीस्पून
चाट मसाला - डेढ़ टीस्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
बनाने की विधि- एक बाउल में साबूदाना को 800 मिलीलीटर पानी डालकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें।
- एक पैन में तेल गर्म करके उसमें काजू, मूंगफली डालकर 3 - 5 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
- इसे आंच से हटाकर एक तरफ रख दें।
- एक कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके उसमें भीगा हुआ साबूदाना डालकर 3 - 5 मिनट तक भूनें।
- फिर इसमें उबले आलू, काजू, मूंगफली, नींबू का रस, सेंधा नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इसे मध्यम आंच पर और 3 - 5 मिनट तक पकाने के बाद आंच से उतार लें।
- लीजिए आपकी साबूदाना भेल बनकर तैयार है। माता को भोग लगाने के बाद इसे सर्व करें।