न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थानी कढ़ी का जायका बना देगा आपको अपने स्वाद का दीवाना #Recipe

आज हम लेकर आए हैं आपके लिए राजस्थानी कढ़ी बनाने की रेसिपी। इसमें मसालों का तड़का दिया जाता हैं और रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Nov 2022 8:34:51

राजस्थानी कढ़ी का जायका बना देगा आपको अपने स्वाद का दीवाना #Recipe

राजस्थान को अपनी संस्कृति, वेश-भूषा, पर्यटन के साथ ही खानपान के लिए भी जाना जाता हैं। राजस्थान का जायका अपनेआप में बेहद अनूठा हैं जिसके दीवाने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों के लोग भी हैं। अगर आप भी किसी राजस्थानी जायके का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए राजस्थानी कढ़ी बनाने की रेसिपी। इसमें मसालों का तड़का दिया जाता हैं और रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

दही - 1 कप
बेसन - 1/4 कप
राई - 1/2 टी स्पून
मेथी दाना - 1/2 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
सूखी लाल मिर्च - 2
हल्दी - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1
हरा धनिया - 2-3 टेबलस्पून
देसी घी - जरुरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

rajasthani kadhi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही डाल दें और उसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालकर मथनी की मदद से अच्छी तरह से मथ लें। जब दही छाछ की तरह नज़र आने लगे तो उसमें बेसन डालें और ठीक तरह से मिलाकर फेंट लें। ताकि बेसन में गठान न रह जाए। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें राई, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और एक चुटकी हींग डालकर चम्मच से मिक्स करें और भूनें। लगभग 10-15 सेकंड तक भूनने के बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मिला दें। इसके बाद मसाले लगभग 1 मिनट तक और भूनें।

मसाले भूनने के बाद इसमें दही-बेसन से तैयार किया गया मिश्रण डालें और उसे करछी की मदद से चलाते हुए कम से कम 10 से 15 मिनट तक पकने दें। जब कढ़ी में अच्छे से उबाल आने लगे और पक जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद कढ़ी को बारीक कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ सर्व करें। आप अगर पकोड़े पसंद करते हैं तो उन्हें अलग से निकालकर कढ़ी में मिला सकते हैं। इससे कढ़ी का स्वाद और बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम