न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्राद्ध भोग के लिए बनाए रबड़ी मालपूआ, पूर्वजों को मिलेगी तृप्ति #Recipe

अगर आप भी भोग के लिए मीठे में कुछ बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं रबड़ी मालपूआ बनाने की रेसिपी। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता हैं और भोग में इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसे बनाने में करीब 45 मिनट समय लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Sep 2022 9:32:39

श्राद्ध भोग के लिए बनाए रबड़ी मालपूआ, पूर्वजों को मिलेगी तृप्ति #Recipe

श्राद्ध पक्ष जारी हैं जहां पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए विभिन्न व्यंजनों के भोग चढाएं जाते हैं। अगर आप भी भोग के लिए मीठे में कुछ बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं रबड़ी मालपूआ बनाने की रेसिपी। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता हैं और भोग लगाया जा सकता हैं। इसे बनाने में करीब 45 मिनट का समय लगता हैं। भोग के तौर पर रबड़ी मालपूआ बेहतरीन ऑप्शन बनेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

रबड़ी के लिए सामग्री

दूध - 1 लीटर
चीनी - 225 ग्राम
केसर - 1/2 टीस्पून
इलायची पाऊडर - 1 टीस्पून
पिस्ता - 1 टेबलस्पून
बादाम - 1 टेबलस्पून

चाशनी के लिए सामग्री

चीनी - 500 ग्राम
पानी - 300 मिलीलीटर
केसर - 1/2 टीस्पून
इलायची पाऊडर - 1 टीस्पून

मालपुआ के लिए सामग्री

मैदा - 150 ग्राम
खोया - 170 ग्राम
पाऊडर चीनी - 2 टीस्पून
सौंफ - 1 टीस्पून
पानी - 280 मिलीलीटर
घी - फ्राई करने के लिए

rabdi malpua recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

रबड़ी बनाने की विधि

रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 लीटर दूध गर्म करें और इसे धीमी आंच पर उबाल लें। इसके बाद 225 ग्राम चीनी, 1/2 टीस्पून केसर, 1 टीस्पून इलायची पाऊडर, 1 टेबलस्पून पिस्ता और 1 टेबलस्पून बादाम डालकर अच्छी तरह मिक्स करके 2-3 मिनट तक पका लें। एक बाउल में रबड़ी को निकालें और इसे 1 घंटे के लिए रेफ्रिजरेट में ठंडा होने के लिए रखें। आपकी रबड़ी तैयार है।

चाशनी बनाने की विधि

चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 500 ग्राम चीनी और 300 मिलीलीटर पानी मिक्स करें। इसके बाद इसमें 1/2 टीस्पून केसर और 1 टीस्पून इलायची पाऊडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 7-8 मिनट के लिए उबाल लें। आपकी चाशनी तैयार है। अब इसे एक साइड पर रख दें।

मालपुआ बनाने की विधि

मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 150 ग्राम मैदा, 170 ग्राम खोया, 2 टीस्पून चीनी, 1 टीस्पून सौंफ और 280 मिलीलीटर पानी डालकर सॉफ्ट मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे 30 मिनट तक मेरिनेट होने के लिए रख दें। अब उस मिश्रण से मालपुए बनाएं। एक पैन में तेल गर्म करके इसमें उन्हें क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी आंच पर अच्छी तरह फ्राई करें। फ्राई करने के बाद इसे निकालकर टिशू पेपर पर रखें और इसके ऊपर चाशनी डालें। अब इसे प्लेट या बाउल में डालकर रबड़ी, बादाम और पिस्ता के साथ गार्निश करें। आपकी रबड़ी मालपुआ बनकर तैयार है। इसका भोग लगाए और सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम