न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीकेंड का नाश्ता होना चाहिए जबरदस्त, बनाएं प्याज के पराठे #Recipe

आप लच्छेदार प्याज के पराठे ट्राई कर सकते हैं जिसका स्वाद सभी को पसंद आता हैं और नाश्ते में कुछ नया भी देखने को मिलता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Mar 2022 7:56:57

वीकेंड का नाश्ता होना चाहिए जबरदस्त, बनाएं प्याज के पराठे #Recipe

वीकेंड की शुरुआत हो चुकी हैं जिसका सभी आनंद उठाना चाहते हैं और इसकी शुरुआत हो जाती हैं सुबह के नाश्ते के साथ ही। वीकेंड में सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए की जबरदस्त शुरुआत हो। ऐसे में आप लच्छेदार प्याज के पराठे ट्राई कर सकते हैं जिसका स्वाद सभी को पसंद आता हैं और नाश्ते में कुछ नया भी देखने को मिलता है। तो आइये जानते हैं प्याज के पराठे बनाने की Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

आटा - 2 कप
प्याज - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
अजवाइन - 1/2 टी स्पून
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 टी स्पून
घी - 4 टी स्पून
हरी मिर्च - 2
चाट मसाला - 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

वीकेंड का नाश्ता होना चाहिए जबरदस्त, बनाएं प्याज के पराठे #Recipe

बनाने की विधि

प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाले बर्तन में आटा छान लें। इसके बाद आटे में नमक मिलाकर थोड़ा सा पानी डालकर इसे गूंद लें। अब एक बाउल में प्याज को पतले और लंबे आकार में लच्छेदार काट लें। अब कटे प्याज में लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अजवाइन, अदरक-लहसुन पेस्ट, कटी हरी मिर्च, कटी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। पराठे की स्टफिंग के लिए मसाला प्याज बनकर तैयार हो गया है।

अब गूंदा हुआ आटा लें और उसकी समान आकार की लोइयां बना लें। अब एक लोई लें और उसे चकले पर रोटी जैसा बेल लें। इसके बाद उसके बीच में प्याज की स्टफिंग रखकर चारों ओर से ऊपर की ओर लोई को बंद कर दें। इसके बाद दोनों हथेलियों की मदद से लोई को गोल बॉल जैसा बना लें। इसके बाद हथेलियों के बीच रखकर थोड़ा चपटा करें और आटा लगाकर बेल लें। पराठे को थोड़ा मोटा ही रखें।

अब एक नॉनस्टिक पैन/कड़ाही लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। उसके ऊपर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैला दें। अब तवे पर पराठा डाल दें और गैस की फ्लेम मीडियम पर कर दें। जब पराठा एक ओर से अच्छे से सिक जाए तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ घी लगा दें और सेकें। इसी तरह पराठे को पलट-पलट कर सेंकते रहें जब तक कि वह दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन न हो जाए। अब पराठे को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी स्टफिंग से पराठे तैयार कर लें। आपके ब्रेकफास्ट के लिए स्वादिष्ट लच्छेदार प्याज के पराठे तैयार हैं। इन्हें चटनी या दही के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
केतन अग्रवाल हत्याकांड: 2000 से अधिक कॉल्स, इंटरनेट पर खोजे हत्या के तरीके, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें
केतन अग्रवाल हत्याकांड: 2000 से अधिक कॉल्स, इंटरनेट पर खोजे हत्या के तरीके, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
सोना 3 दिन में 7500 रुपये टूटा, चांदी में 11,300 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिए ताजा भाव और वजहें
सोना 3 दिन में 7500 रुपये टूटा, चांदी में 11,300 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिए ताजा भाव और वजहें
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?