न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही बनाए हींग के स्वाद से भरी स्वादिष्ट प्याज की कचौड़ी #Recipe

मॉनसून के इन दिनों में स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए हींग के स्वाद से भरी स्वादिष्ट प्याज की कचौड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसका चटपटा और कुरकुरा स्वाद सभी को पसंद आता हैं। सिर्फ आधे घंटे में इसे तैयार किया जा सकता हैं। ये स्नैक्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 11:56:53

घर पर ही बनाए हींग के स्वाद से भरी स्वादिष्ट प्याज की कचौड़ी #Recipe

मॉनसून के इन दिनों में स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए हींग के स्वाद से भरी स्वादिष्ट प्याज की कचौड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसका चटपटा और कुरकुरा स्वाद सभी को पसंद आता हैं। सिर्फ आधे घंटे में इसे तैयार किया जा सकता हैं। ये स्नैक्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। राजस्थान में इसे नाश्ते के तौर पर खूब पसंद किया जाता हैं। हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़िया लगता है। इसके अलावा लोग इसे चाय के साथ खाना भी खूब पसंद करते हैं। आइये जानते हैं स्वादिष्ट प्याज कचौड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- 3 कप मैदा या गेहूं का आटा
- 4 प्याज कटे हुए
- 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- एक छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
- लहसुन की 5 कलियां छिली और कटी हुई
- 2 छोटे चम्मच धनिया के बीज पिसे हुए
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चुटकी हींग पिसी हुई
- एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- घी मसाला भूनने के लिए
- तेल तलने के लिए

pyaaz kachori recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

- गैस पर पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- इसके बाद पिसे धनिया के बीज डालकर 30 सैकेंड तक मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- अब इसमें प्याज डालकर पकाएं।
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
- इसे एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। प्याज के मिश्रण में हरी धनिया डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद बर्तन में मैदा या आटा छान लें। फिर इसमें पिघला हुआ घी और नमक डालकर मिक्स करें।
- अब आटे या मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें।
- आटा गूंदने के बाद इसे हल्के गीले कपड़े से 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इनकी पूरिया बेल लें।
- इसके बाद पूरी के बीच में थोड़ा सा प्याज का मिक्सचर रखें। फिर पूरी को चारों तरफ से उठाकर पलटें और मिश्रण को पूरी में बंद करें।
- इसे हथेलियों के बीच में दबाकर पतला और गोल कर लें।
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें कचौड़ी डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी होने तक फ्राई करें।
- इसके बाद कचौड़ी को प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी कचौड़ियां बनाएं।
- तैयार हैं प्याज की कचौड़ी। इन्हें खट्टी-मीठी चटनी और दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान