न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकोड़े का स्वाद, घर पर ही बनाए इस तरह #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकोड़े बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप घर पर भी इसका स्वाद ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 7:47:38

लेना चाहते हैं ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकोड़े का स्वाद, घर पर ही बनाए इस तरह #Recipe

हर कोई कहीं-कभार घर से बाहर का स्वाद लेना पसंद करता हैं। कुछ सब्जियां तो ऐसी होती हैं जिसका स्वाद ढ़ाबे पर ही आता हैं। इन्हीं में से एक हैं कढ़ी पकोड़े जिसे सभी बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकोड़े बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप घर पर भी इसका स्वाद ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

बेसन - 1 कप
दही - 1/2 कप
प्याज बारीक कटे - 2
जीरा - 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
मेथी दाना - 1/2 टी स्पून
खड़ी लाल मिर्च - 2
खड़ा धनिया - 1/2 टी स्पून
राई - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/3 टी स्पून
अजवाइन - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 2
लौंग - 2
कढ़ी पत्ते - 10-12
हल्दी - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
घी - 1 टेबलस्पून
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार

punjabi kadhi pakoda recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले पकौड़े बनाने की तैयारी करें। इसके लिए एक बर्तन लें और उसमें बेसन छान लें। इसके बाद प्याज को बारीक काटकर बेसन में मिला दें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर पकौड़े बनाने के लिए घोल तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे तेज आंच पर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो बेसन के मिश्रण से पकौड़े बनाकर कड़ाही में डाले और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे घोल के पकौड़े तैयार कर लें।

पकौड़े तैयार होने के बाद कढ़ी बनाने का प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंटें। इसके बाद इसमें बेसन डालकर मिलाएं। अब कढ़ी के घोल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालकर मिक्स करें। अब घोल को पतला करने के लिए इसमें पानी मिलाएं और अच्छी तरह से फेंटें। ध्यान रखें कढ़ी का पतला बैटर तैयार करना है। इसके बाद कढ़ी के घोल को अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें मेथी दाना, राई, साबुत धनिया, लौंग डालकर फ्राई करें। इसमें कटी हुई प्याज, कढ़ी पत्ता, खड़ी लाल मिर्च भी डालकर मिक्स करें और भूनें। मसाले को तब तक भूनना है जब तक प्याज का रंग लाइन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिक्स करें। लगभग 2 मिनट तक मसालों को फ्राई करने के बाद इसमें कढ़ी का घोल डालें और पकने दें। अब गैस की फ्लेम मीडियम पर कर कढ़ी को उबलने दें। कढ़ी में जब तक एक उबाल न आ जाए तब तक करछी की मदद से कढ़ी को चलाते रहें। इसके बाद आंच को धीमी कर दें और कढ़ी को लगभग 20 से 25 मिनट तक पकने दें। इसके बाद कढ़ी में पहले से फ्राई कर रखी पकौड़ियों को डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद एक पैन में घी डालकर उसमें राई डालें फिर उसमें कढ़ी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद तड़के को कढ़ी में डाल दें। अब गैस बंद कर दें। आपकी पंजाबी स्टाइल की कढ़ी पकौड़ा बनकर तैयार हो चुकी है। इसे खाने के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!