न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीकेंड स्पेशल डिनर में बनाए पंजाबी भिंडी मसाला, चाटते रह जाएंगे उंगलिया #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए पंजाबी भिंडी मसाला बनाने की Recipe लेकर आए हैं। डिनर में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो पंजाबी भिंडी मसाला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 7:59:23

वीकेंड स्पेशल डिनर में बनाए पंजाबी भिंडी मसाला, चाटते रह जाएंगे उंगलिया #Recipe

वीकेंड आ चुका हैं जिसका सभी को बेसब्री से इन्तजार रहता है जिसमें काम से आजादी मिलती हैं साथ ही अपने मन मुताबिक दिन बिताने को मिलता हैं। देखा जाता हैं कि इस दिन डिनर को भी स्पेशल तौर पर तैयार किया जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए पंजाबी भिंडी मसाला बनाने की Recipe लेकर आए हैं। डिनर में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो पंजाबी भिंडी मसाला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

भिंडी - 250 ग्राम
टमाटर (स्लाइस) - 1
प्याज बारीक कटा - 1
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर - 1/2 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
अमचूर - 1/4 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1/2 टी स्पून
चाट मसाला - 1/4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत अनुसार

वीकेंड स्पेशल डिनर में बनाए पंजाबी भिंडी मसाला, चाटते रह जाएंगे उंगलिया #Recipe

बनाने की विधि

पंजाबी भिंडी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को लें और उन्हें काट लें। उसके बाद एक कड़ाही में तेल डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटी हुई भिंडी डाल दें और उसे हल्का भून लें। जब भिंडी फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में अलग निकाल दें। अब कड़ाही में सिर्फ 2 छोटे चम्मच तेल ही रहने दें और बाकी सारा निकाल दें। अब बचे तेल में जीरा डाल दें और उसे गोल्डन होने तक भून लें।

इसके बाद इसमें कटा प्याज और लहसुन पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए फ्राई कर लें। जब प्याज अच्छी तरह से भुन जाए और उसका कलर गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसमें टमाटर स्लाइस डालकर 1 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें धनिया, लाल मिर्च, हल्दी और जीरा पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगभग तीन से चार मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, चाट मसाला, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें और 3-4 मिनट तक पकने दें। इस बात का ध्यान रखें की सब्जी बनाते वक्त अगर मसाला कड़ाही से लगने लगे तो उसमें थोड़ा सा पानी मिला दें।

जब मसाला अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें पहले से फ्राई कर रखी हुई भिंडी को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढंककर पकने दें। जब भिंडी अच्छी तरह से पक जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें। इस तरह लंच के लिए घर में ही स्वादिष्ट पंजाबी भिंडी मसाला की सब्जी बनकर तैयार हो गई है। इसे नान, पराठे या रोटी के साथ खाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत