न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिनर को स्पेशल बनाने के लिए इस बार ट्राई करें पुदीना राइस #Recipe

मेहमानों को पुदीना राइस बहुत पसंद आएंगे। ये पेट के लिए हल्का होने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 7:09:45

डिनर को स्पेशल बनाने के लिए इस बार ट्राई करें पुदीना राइस #Recipe

जब भी कभी घर पर मेहमान आते हैं तो डिनर में कुछ स्पेशल बनाया जाता हैं। डिनर में राइस तो बनाए ही जाते हैं लेकिन इसका अंदाज बदलते हुए इसे अगर इसकी जगह पुदीना राइस बनाया जाए तो बेहतर होगा। मेहमानों को पुदीना राइस बहुत पसंद आएंगे। ये पेट के लिए हल्का होने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

चावल - 1 कप
प्याज छोटे - 2
टमाटर - 1
आलू - 1
गाजर - 1
शिमला मिर्च कटी - 1/2 कटोरी
बीन्स कटे - 5
मटर - 2 टेबलस्पून
काजू - 8-10
जीरा - 1 टी स्पून
तेजपत्ता - 1
पुदीना - 1 कटोरी
हरा धनिया कटा - 1 कटोरी
लहसुन - 3-4 कलियां
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च - 2
नारियल कद्दूकस - 2 टेबलस्पून
चक्रफूल - 1
इलायची - 2
लौंग - 4-5
दालचीनी - आधा इंच टुकड़ा
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
घी - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

pudina rice recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पुदीना राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में पुदीना और हरी धनिया पत्ती डाल दें। इसमें अदरक, बारीक कटा एक प्याज, लहसुन और कद्दूकस नारियल डालकर मिला दें। अब चक्रफूल, इलायची, दालचीनी, काली मिर्च और लौंग भी इस मिश्रण में डालें और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर सारे मिश्रण को पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।

अब एक प्रेशर कुकर में 2 टेबलस्पून घी डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर खुशबू आने तक भूनें। इसके बाद इसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। अब इसमें बारीक कटा एक प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक कि प्याज नरम न हो जाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटा टमाटर, शिमला मिर्च, आलू, गाजर, मटर और बीन्स डालकर सभी को कुछ देर तक पकाएं।

जब सारी सब्जियां नरम हो जाएं तो इसमें तैयार किया गया पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला दें। फिर 2 कप पानी और स्वादानुसार नमक डाल दें। अब पानी में लगभग आधा घंटे तक भिगोये चावल लेकर उन्हें इस मसाले में डालकर मिक्स कर दें और कुकर का ढक्कन लगाकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें और कुकर की गैस रिलीज होने पर ढक्कन खोल दें। आपका स्वादिष्ट पुदीना राइस बनकर तैयार है। इसे चटनी या रायते के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान