न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के लिए बनाए ब्रेकफास्ट में आलू नगेट्स, हर कोई करेगा आपकी तारीफ #Recipe

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू नगेट्स बनाने की रेसिपी। इसे बच्चे तो क्या बड़े भी स्वाद लेकर खाएंगे। सिर्फ 15 मिनट में इसे तैयार किया जा सकता हैं। बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट के तौर पर आलू नगेट्स बेहतरीन ऑप्शन बनेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Sep 2022 9:51:50

बच्चों के लिए बनाए ब्रेकफास्ट में आलू नगेट्स, हर कोई करेगा आपकी तारीफ #Recipe

बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए यह सोचने का विषय बन जाता हैं क्योंकि अगर यह बच्चों के मन का ना हुआ तो वे ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू नगेट्स बनाने की रेसिपी। इसे बच्चे तो क्या बड़े भी स्वाद लेकर खाएंगे। सिर्फ 15 मिनट में इसे तैयार किया जा सकता हैं। बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट के तौर पर आलू नगेट्स बेहतरीन ऑप्शन बनेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

आलू उबले - 3-4
कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप
ब्रेड क्रम्ब्स - डेढ़ कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1/2 टी स्पून
चीज़ कद्दूकस - 3 टेबलस्पून
चाट मसाला - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
मिक्स्ड हर्ब्स - 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

potato nuggets recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

आलू नगेट्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबालकर छील लें। इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में आलू डालकर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसमें चीज़, अदरक-लहसुन पेस्ट, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में 1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिला दें। इस मिश्रण को अलग रख दें।

अब एक अन्य बाउल में कॉर्न फ्लोर, थोड़ी सा काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर कॉर्न फ्लोर का बैटर तैयार कर लें। ध्यान रखें कि बैटर चिकना एवं स्मूद होना चाहिए। अब आलू के मसाले को थोड़ा सा लेकर हाथों से उसे बेलनाकार कर लें। इसे पहले कॉर्न फ्लोर के बैटर में डुबोएं और इसके बाद ब्रेड क्रम्ब्स की बाउल में डालकर चारों ओर से रोल कर लें। इसी तरह सारे मसाले से रोल बनाकर उन पर ब्रेड क्रम्ब्स लगाकर रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो पहले से तैयार किए गए आलू नगेट्स को कड़ाही की क्षमता के अनुसार डालकर उन्हें डीप फ्राई करें। इन्हें तब तक तलना है जब तक कि नगेट्स गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे आलू नगेट्स फ्राई कर लें। अब टेस्टी आलू नगेट्स को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ नाश्ते में सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम