न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को बहुत पसंद आएंगे पोटैटो चीज स्टिक्स, आप भी ले सकते हैं स्नैक्स का मजा #Recipe

आज हम आपके लिए स्नैक्स में पोटैटो चीज स्टिक्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 08:38:51

बच्चों को बहुत पसंद आएंगे पोटैटो चीज स्टिक्स, आप भी ले सकते हैं स्नैक्स का मजा #Recipe

जब भी कभी स्नैक्स की बात आती हैं तो मन में विचार आता हैं कि कुछ ऐसा बनाया जाए जो बच्चे और बड़े दोनों खा सकें। ऐसे में आज हम आपके लिए स्नैक्स में पोटैटो चीज स्टिक्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं। पोटैटो चीज स्टिक्स को बच्चे तो बड़े चाव से खाएंगे ही लेकिन साथ ही में बड़े भी चाय के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

आलू - 1/2 किलो
चीज - 5 क्यूब्स
मैदा - 5 टेबलस्पून
ब्रेड का चूरा - 1 कटोरी
चिली प्लेक्स - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 2 टी स्पून
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार

potato cheese stick recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पोटैटो चीज स्टिक्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। इसके बाद जब आलू ठंडे हो जाएं तो उन्हें छील लें। अब सभी आलूओं को एक बर्तन में डालकर मैश कर लें। इसमें चीज, मैदा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण का डफ तैयार कर लें। इसे पराठे जैसा बेल लें। अगर यह हाथ में चिपक रहा हो तो थोड़ा सा तेल लगाकर इसे बेलें।

इसके बाद इसे मनचाहे आकार में काटकर उनकी स्टीक्स बना लें। इसके बाद इन सभी स्टिक्स को लगभग आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उन्हें मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो पोटैटो स्टिक्स को लें और उन्हें ब्रेड के चूरे में कोट कर डीप फ्राई करने के लिए तेल में डाल दें। इसके बाद इन्हें सुनहरा होने तक फ्राई करें। जब स्टिक्स गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी पोटैटो चीज स्टिक्स को फ्राई कर लें। अब इन्हें केचअप के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी