शाम के समय चाय के साथ कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो चाय का मजा बढ़ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मिनटों में तैयार होने वाली स्वाद से भरपूर पीनट भेल बनाने की Recipe लेकर आए हैं। पीनट भेल का स्वाद जितना लाजवाब होता है, इसे बनाना उतना ही सरल भी है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्रीमिक्स नमकीन - 1/2 कप
भुनी मूंगफली - 1/2 कप
प्याज - 1
टमाटर - 1
हरी मिर्च - 1-2
इमली की चटनी - 1 टेबलस्पून
पुदीना पत्ता - 7-8
हरा धनिया कटा हुआ - 2 टेबलस्पून
चाट मसाला - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
![शाम की चाय के साथ लें चटपटे स्वाद से भरपूर पीनट भेल का मजा #Recipe peanut bhel recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
काला नमक - स्वादनुसार
नींब रस - 1 टी स्पून
सरसों तेल - 1 टी स्पून
अनार दाने - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधिपीनट भेल बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें मूंगफली दाने डालकर रोस्ट कर लें। मूंगफली दान सिक जाने के बाद उन्हें एक बर्तन में निकाल लें और मसलकर उनका छिलका निकालकर दाने एक बाउल में डाल लें। इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल या बर्तन लें और उसमें मिक्स नमकीन डाल दें।