न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जायकेदार पनीर टिक्का मसाला इस तरह बनाए अपने घर पर, मिलेगा रेस्तरां जैसा स्वाद #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए जायकेदार पनीर टिक्का मसाला बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 9:21:01

जायकेदार पनीर टिक्का मसाला इस तरह बनाए अपने घर पर, मिलेगा रेस्तरां जैसा स्वाद #Recipe

सर्दियों के इस मौसम में खाने का अपना अलग ही मजा होता हैं। इन दिनों में गरम-गरम व्यंजन का स्वाद लिया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए जायकेदार पनीर टिक्का मसाला बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप घर पर ही रेस्तरां जैसा स्वाद पा सकेगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 250 ग्राम
दही - 1/2 कप
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
भुना जीरा - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
नींबू - 1
तेल - जरूरत अनुसार

ग्रेवी के लिए सामग्री

प्याज कटे - 2
टमाटर कटे - 2
धनिया बीज - 1 टेबल स्पून
दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
बड़ी इलायची - 1
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी पाउडर - 1/2 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 2
गरम मसाला - 1 टी स्पून
कसूरी मेथी पिसी - 1/2 टी स्पून
क्रीम - 1/4 कप
काजू - 10
हरा धनिया - कटा हुआ
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत अनुसार

paneer tikka masala recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले पनीर लें और उसके बड़े चौकोर टुकड़े काट लें। अब एक बर्तन लें और उसमें दही डालकर फेंट लें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, काली मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, नमक, नींबू रस, चाट मसाला और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब पनीर के टुकड़ों को लें और उन्हें दही में डालकर अच्छी तरह से मिला दें। अब लगभग एक घंटे तक पनीर को मेरिनेट होने के लिए छो़ड़ दें। अब एक कड़ाही लें और गैस पर उसमें तेल गर्म करें। इसके बाद मेरिनेट पनीर को कड़ाही में डालकर फ्राई करें। पनीर को पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब फ्राई किए गए पनीर को एक प्लेट में निकाल लें।

अब गैस पर कड़ाही रखकर उसमें तेल/मक्खन को गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें धनिया बीज, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर तड़का लगाएं। अब कड़ाही में काजू डालकर उसे लगभग एक मिनट तक फ्राई करें। इसके बाद इसमें प्याज डाल दें और मीडियम फ्लेम पर लाइट गोल्डन होने तक पकने दें। इसके बाद इसमें टमाटर और नमक डाल दें। जब टमाटर अच्छी तरह से नरम होकर पक जाएं तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला मिला दें और इस मिश्रण को कम से कम एक मिनट तक फ्राई होने दें।

अब गैस बंद कर दें और प्याज-टमाटर के इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसका बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और मिक्सर में पीसकर ग्रेवी का पेस्ट बना लें। अब एक बार फिर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें ग्रेवी और आधा कप पानी डालकर मीडियम आंच पर पकने दें। जब ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें कसूरी मेथी डालें। इसके बाद फ्राई किए हुए पनीर टिक्का डालकर लो फ्लेम पर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं। जब ग्रेवेी गाढ़ी हो जाए तो इसमें क्रीम/मलाई डालकर एक मिनट तक और फ्राई होने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। इस तरह आपकी पनीर टिक्का मसाला रेसिपी तैयार हो चुकी है। इस पर ऊपर से कटे हरे धनिया की गार्निश कर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग