Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब घर पर ही बना सकेंगे होटल जैसा स्वादिष्ट पनीर टिक्का #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए होटल जैसा स्वादिष्ट पनीर टिक्का बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से घर पर भी बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 12:08:36

अब घर पर ही बना सकेंगे होटल जैसा स्वादिष्ट पनीर टिक्का #Recipe

घर में जब भी कभी कुछ स्पेशल बनाने की चाहत होती हैं तो पनीर लोगों की पहली पसंद बनती हैं। पनीर को सब्जी में इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन जब पनीर के स्नैक्स की बात आती हैं तो मुंह पर पहला नाम आता हैं होटल जैसा पनीर टिक्का का। आज इस कड़ी में हम आपके लिए होटल जैसा स्वादिष्ट पनीर टिक्का बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से घर पर भी बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

पनीर - 250 ग्राम
दही - 100 ग्राम (आधा कप)
मक्खन या घी - 2 टेबल स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 चुटकी
हरा धनिया बारीक कटा - 2 टेबिल स्पून
अदरक पेस्ट - 1/2 इंच टुकड़ा
शिमला मिर्च - 1
टमाटर - 2-3
प्याज - 1
नीबू - 1
नमक - स्वादानुसार paneer tikka recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

होटल स्टाइल का पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में मोटा काट लीजिए। ध्यान रखें कि इसे वर्गाकाट काटना है। इसके बाद इसे मैरिनेट करने के लिए दही में अदरक का पेस्ट, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब पनीर के टुकड़ों को दही में डालें और इसे अच्छी तरह से मैरिनेट करें। इसके बाद दही में ही लगभग आधा घंटे तक इसे लिपटा हुआ छोड़कर ढक्कन बंद कर दें। आधा घंटे बाद पनीर के अच्छे से मैरिनेट हो चुके टुकड़ों को दही से निकालें और इसे 2-3 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। अब टमाटर लें और उसे पतला और गोल काट लीजिए। फिर शिमला मिर्च के बीज निकालकर इसे पतले लंबे टुकड़ों में काट लीजिए। प्याज के भी बड़े टुकड़े काट कर अलग कर लें।

अब एक कढ़ाई लें और इसमें बटर डालकर गर्म करें। जब बटर पिघल जाए तो इसमें पनीर के कुछ टुकड़े डालकर अच्छे से दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें। इसे मीडियम आंच पर ही सेंकें। पनीर के बाकी टुकड़ों के साथ भी करें और गोल्डन फ्राई हो चुके सभी टुकड़ों को एक थाली में निकाल लें। अब आंच धीमी कर कढ़ाई में बचे मक्खन (बटर) में जीरा पाउडर और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से बड़े चम्मच से चलाते रहें।

इसमें शिमला मिर्च और प्याज डालें और फिर चलाएं। 1 मिनट के लिए इसे ढंक दें ताकि अच्छे से पक जाए। इसमें पनीर के पहले फ्राई किए गए टुकड़े, टमाटर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। इस तरह आपका घर में ही होटल स्टाइल का पनीर टिक्का तैयार हो चुका है। इसे प्लेट में सजाकर ऊपर से कटे हरे धनिया और नींबू से गार्निश करें। ऊपर से चाट मसाला भी डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology