न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के लिए आज बनाए पनीर सैंडविच, देखने को मिलेगी उनके चहरे पर मुस्कान #Recipe

आज हम आपके लिए पनीर सैंडविच बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे आज ही बनाए और आपको अपने बच्चों के चहरे पर मुस्कान देखने को मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Mar 2022 7:57:04

बच्चों के लिए आज बनाए पनीर सैंडविच, देखने को मिलेगी उनके चहरे पर मुस्कान #Recipe

सैंडविच ऐसी चीज हैं जिसे घरों में आमतौर पर बना ही लिया जाता हैं। आजकल कई प्रकार के सैंडविच बनाए जाते हैं जो सभी अपना विशेष स्वाद रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर सैंडविच बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे आज ही बनाए और आपको अपने बच्चों के चहरे पर मुस्कान देखने को मिलेगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 6
पनीर कद्दूकस - 1/2 कप
प्याज बारीक कटा - 1
टमाटर बारीक कटा - 1
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
जीरा - 1/4 टी स्पून
हल्दी पाउडर - चुटकीभर
मक्खन
धनिया पत्ती - 1 टेबलस्पून
तेल - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer sandwich recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले हम स्टफिंग तैयार करेंगे। पहले एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें। जीरा जब चटकने लग जाए तो उसमें बारीक कटे हुए प्याज डालकर मीडियम आंच पर फ्राई करें। जब प्याज का रंग सुनहरा होने लगे तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर लगभग 1 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें बारीक कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को लगभग 2 मिनट तक पकाएं। जब टमाटर नरम होकर अच्छे से पक जाएं तो इन्हें मैश कर लें। इसके बाद गैस की आंच धीमी कर दें और प्याज टमाटर के मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब पकाते हुए इसका पानी सुखा लें। इसके बाद इसमें धनिया पत्ती डालकर मिक्स कर गैस बंद कर दें।

अब नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे धीमी आंच पर गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। इस बीच एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपरी हिस्से पर पनीर का मिश्रण रखकर उसे फैला दें। इसके बाद स्टफिंग के ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर अच्छे से कवर कर दें। अब तवे को घी या मक्खन डालकर चिकना करें और उसमें स्टफिंग वाली ब्रेड रखकर मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक सेकें। इसके बाद ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर मक्खन/घी लगाएं और उसे पलटकर सुनहरा होने तक सेकें। इस तरह सैंडविच को दोनों ओर से पलट-पलटकर सुनहरा होने तक सेंक लें। इसके बाद सैंडविच को प्लेट में उतार लें और उसे बीच से तिरछा काट लें। इसी तरह ब्रेड और स्टफिंग की मदद से बाकी सैंडविच भी तैयार कर लें। अब ब्रेकफास्ट के लिए स्वादिष्ट पनीर सैंडविच बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें टोमेटो सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!