Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में चाय के साथ लें गर्मागर्म पनीर समोसे का स्वाद, जानें बनाने का आसान तरीका #Recipe

आज हम आपके लिए पनीर समोसे बनाने की Recipe लेकर आए हैं। अपने लजीज स्वाद से पनीर समोसा सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 9:37:22

सर्दियों में चाय के साथ लें गर्मागर्म पनीर समोसे का स्वाद, जानें बनाने का आसान तरीका #Recipe

सर्दियों का मौसम जारी हैं और ठिठुरन बढ़ने लगी हैं। ऐसे में इन दिनों में चाय की चुस्कियां लेना सभी पसंद करते हैं। लेकिन चाय के साथ कुछ गर्मागर्म और चटपटा खाने को मिल जाए तो इसका मजा और बढ़ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर समोसे बनाने की Recipe लेकर आए हैं। अपने लजीज स्वाद से पनीर समोसा सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

मैदा - 3 कप
पनीर - 200 ग्राम
आलू उबले - 2
मटर के दाने - 1/2 कप
हरी मिर्च कटी - 2
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
अजवाइन - 1 टी स्पून
अदरक कद्दूकस - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1 टी स्पून
अमचूर - 1/4 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हरा धनिया - बारीक कटा
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार paneer samosa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

पनीर समोसा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लें और उसे एक बर्तन में छानकर उसमें अजवायन, तेल और नमक डाल दें। अब सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद मैदे में थोड़ा सा पानी डालें और आटे को सख्स गूंद लें। इसके बाद इसे एक हल्के गीले कपड़े से ढांककर रख दें। अब समोसे में भरावन को तैयार करना शुरू करें। इसके लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके छोटे-छोटे पीस कर लें। आप चाहें तो पनीर कद्दूकस भी कर सकते हैं। इसके बाद आलू लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर दें।

अब एक कड़ाही लें और उसे गैस पर रखकर तेल को गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड्स तक फ्राई करें। ध्यान रखें कि मसाला जले नहीं। अब इसमें हरी मटर डाल दें और लगभग दो मिनट तक फ्राई करें। इसके बाद इसमें पनीर, आलू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, अमचूर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला दें। इस मिश्रण को लगभग दो मिनट तक अच्छी तरह से सेकें। इसके बाद इसमें हरा धनिया पत्ती को मिला दें। अब गैस बंद कर दें। इस तरह समोसे में फिल करने के लिए भरावन तैयार हो गया है।

अब मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें पुड़ी की तरह गोल बेलकर बीच में से काट लें। फिर आधे भाग को हथेली पर रखें और उसके बीच में थोड़ा सा तैयार भरावन भर दें। अब इसे समोसे का शेप देते हुए भरावन को तीनों ओर से बंद कर दें। इस तरह एक-एक कर सभी लोइयों के भरावन भर समोसे तैयार कर लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें ज्यादा मात्रा में तेल डालकर गरम करें जिससे आसानी से समोसे उसमें फ्राई हो सकें। अब उसमें कड़ाही के साइज के हिसाब से समोसे डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। उसके बाद समोसों को एक अलग प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी तैयार समोसों को तल लें। अब आपके खस्ता पनीर के समोसे तैयार हो चुके हैं। उन्हें चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology