न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही लें होटल जैसे मसालेदार पनीर पसंदा का स्वाद, वीकेंड बनेगा स्पेशल #Recipe

अगर आप इस वीकेंड बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए मसालेदार पनीर पसंदा बनाने की रेसिपी। पनीर पसंदा एक क्रीमी ग्रेवी वाली सब्जी है और इसे बनाने के लिए पनीर के साथ ही क्रीम का भी प्रयोग किया जाता है। इसे बनाने में करीब 40 मिनट का समय लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 9:21:04

घर पर ही लें होटल जैसे मसालेदार पनीर पसंदा का स्वाद, वीकेंड बनेगा स्पेशल #Recipe

वीकेंड के दिन लोग अक्सर बाहर होटल या रेस्तरां में जाकर खाने का जायका लेना पसंद करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा पसंद पनीर की सब्जी को किया जाता हैं। अगर आप इस वीकेंड बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए मसालेदार पनीर पसंदा बनाने की रेसिपी। पनीर पसंदा एक क्रीमी ग्रेवी वाली सब्जी है और इसे बनाने के लिए पनीर के साथ ही क्रीम का भी प्रयोग किया जाता है। इसे बनाने में करीब 40 मिनट का समय लगता हैं। मसालेदार स्वाद के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 300 ग्राम
प्याज - 2
मलाई (क्रीम) - 1/2 कप
कॉर्न फ्लोर - 2 टेबलस्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
अदरक कद्दूकस - 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 2
दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
टमाटर प्यूरी - 1 कप
तेजपत्ता - 2
लौंग - 4
हरी इलायची - 3-4
लहसुन - 5 कलियां
काजू - 2 टेबलस्पून
धनिया पत्ती पेस्ट - 2 टेबलस्पून
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार

paneer pasanda recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर पसंदा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में कटे प्याज, लहसुन कलियां, तेजपत्ता, इलायची, हरी मिर्च, दालचीनी, लौंग, थोड़ा सा नमक और एक कप पानी डालकर उबालने के लिए रख दें। इस दौरान पनीर को लेकर उन्हें तिकोना काट लें। इसके बाद पनीर के बचे हुए टुकड़ों का चूरा कर उसमें धनिया पेस्ट और काजू के टुकड़े डालकर मिला लें और उनकी स्टफिंग तैयार कर लें। अब पनीर के तिकोने टुकड़े लें और उसमें एक पनीर के टुकड़े में तैयार की गई स्टफिंग भरें और ऊपर से दूसरा तिकोना टुकड़ा रखकर दबा लें। इसी तरह सारे टुकड़ों में स्टफिंग भरकर एक प्लेट में अलग रख दें।

इसके बाद एक बर्तन में कॉर्न फ्लोर डालकर उसका घोल बनाएं और एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो स्टफिंग भरे पनीर के टुकड़े लें और उसे कॉर्न फ्लोर के घोल में डुबोकर कोट करें और कड़ाही में डाल दें। इसी तरह एक-एक कर सारे पनीर के टुकड़े कोट कर कड़ाही में डाल दें और सभी को हल्का फ्राई कर लें। अब प्याज मिक्स वाले मसाले लें और उन्हें पानी से निकालकर उनका पेस्ट तैयार कर लें।

अब दोबारा एक कड़ाही लें और उसमें 1 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें तेजपत्ता और इलायची डालें। जब तेजपत्ता का रंग बदल जाए तो उसमें प्याज का पेस्ट डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। कुछ सेकंड बाद जब पेस्ट का रंग सुनहरा हो जाए तो उसमें टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं। जब ग्रेवी में से तेल अलग होने लगे तो इसमें लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला सहित अन्य मसाले और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।

अब ग्रेवी में 2 कप पानी डालें और मीडियम आंच पर इसे उबलने के लिए रख दें। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें और करछी से ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर 2-3 मिनट तक पकाएं। आखिर में पनीर पसंदा में मलाई या क्रीम डालें और 2 मिनट तक और पकने दें, फिर गैस बंद कर दें। डिनर के लिए स्वादिष्ट पनीर पसंदा बनकर तैयार है। इसे क्रीम, कसे हुए पनीर और धनिया पत्ती से गार्निश कर परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम