न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर परांठे के साथ करें सुबह की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

अगर आप चाहते हैं कि ये परांठे स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाए, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर परांठे बनाने की रेसिपी। पनीर से बनने वाला पराठा काफी लजीज होता है और इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। इसे बनाने में करीब 10 मिनट का समय लगता हैं। ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त खाया जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Sep 2022 4:02:08

पनीर परांठे के साथ करें सुबह की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

सुबह के समय ब्रेकफास्ट में अधिकतर लोग पराठे खाना पसंद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि ये परांठे स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाए, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर परांठे बनाने की रेसिपी। पनीर से बनने वाला पराठा काफी लजीज होता है और इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। इसे बनाने में करीब 10 मिनट का समय लगता हैं। ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त खाया जा सकता है। झटपट खाने में कुछ बनाना हो तो पनीर परांठा बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

आटा - 2 कप
पनीर कद्दूकस - 1 कप
उबला आलू कद्दूकस - 3/4 कप
अदरक कद्दूकस - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2-3
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते कटे - 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
अमचूर - 1/2 टी स्पून
बटर/तेल - 2-3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer paratha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल या परात में गेहूं का आटा छान लें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथे। ध्यान रहे कि पानी इतना डालना है जिससे नरम आटा गूंथा जा सके। इसके बाद आटे की सतह पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे 20-25 मिनट के लिए कपड़े से ढककर रख दें।

अब एक मीडियम साइज मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस किया पनीर और कसा हुआ आलू डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश करें। इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद मसाले में पुदीना पत्ते और अमचूर पाउडर डालकर स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें। इस तरह पराठे का मसाला तैयार हो गया है।

अब आटे को लेकर एक बार और गूंथ लें। इसके बाद उसकी लोइयां बना लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तक तवा गर्म हो रहा है। एक लोई लेकर उसे बेलें। पूरी के आकार की होने के बाद उसमें आलू की तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बीच में लाकर स्टफिंग बंद कर दें। इसके बाद इसे गोले का आकार दें। अब इस गोले को हल्का सा दबाकर पराठे को गोलाकार बेल लें। इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें और पराठा डालकर मीडियम आंच पर सेकें। थोड़ी देर बाद पराठा पलट दें और उस पर तेल लगाएं। पराठा तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए। इसके बाद प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोई से पराठे तैयार कर लें। आपके स्वादिष्ट पनीर पराठे तैयार हैं, इन्हें चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम