Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी नहीं भूलेंगे इस तरह बनाए गए पनीर पकौड़े का स्वाद, बारिश का मजा होगा दोगुना #Recipe

आज हम आपको पनीर पकौड़े बनाने की जो Recipe बताने जा रहे हैं उसका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 10:37:55

कभी नहीं भूलेंगे इस तरह बनाए गए पनीर पकौड़े का स्वाद, बारिश का मजा होगा दोगुना #Recipe

सर्दियों का मौसम हो या रिमझिश बारिश का पकौड़े का स्वाद लेना तो बनता ही हैं और फिर पकौड़े पनीर के हो तो क्या कहनें। जी हां, मानसून के सुहाने मौसम में सुबह हो या दिन कभी भी पनीर पकौड़े का स्वाद लिया जा सकता हैं। गर्मागर्म और कुरकुरे पकौड़े हर किसी का दिल जीत लेते हैं। आज हम आपको पनीर पकौड़े बनाने की जो Recipe बताने जा रहे हैं उसका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

बेसन - 1 कप
पनीर - 250 ग्राम
चावल का आटा - 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
कसूरी मेथी - 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार paneer pakoda recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

पनीर पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले पनीर लें और उसके 2-2 इंच लंबे टुकड़े काट लें। इसके बाद उन्हें एक बाउल में अलग रख दें। अब एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में पनीर के टुकड़े डालकर उन्हें अच्छी तरह से मेरिनेट कर लें और कुछ देर के लिए अलग रख दें।

अब एक दूसरा बड़ा मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें बेसन और चावल का आटा डालकर मिलाएं। इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालकर बैटर तैयार करें। इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, हींग, चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से फेंट लें जिससे बैटर में गांठ नहीं बचे और पूरी तरह से स्मूद हो जाए। अब बैटर में बेकिंग सोडा डालकर उसे धीरे-धीरे चलाते जाएं। इसे ज्यादा मिक्स न करें।

बेसन का बैटर पूरी तरह से तैयार होने के बाद अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तक तेल गर्म हो रहा है उस दौरान मैरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़े लेकर उन्हें बेसन के बैटर में डुबोकर अच्छी तरह कोट करें। इसके बाद गर्म तेल में एक-एक कर डालें और डीप फ्राई करें। करछी की सहायता से इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करते रहें। इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। आखिर में तैयार पनीर पकोड़ों को टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology