Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके भोजन की शान बढ़ाएगा पनीर कुल्चा, स्वाद से खुश होंगे आपके मेहमान #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर की कोई सब्जी नहीं बल्कि पनीर कुल्चा बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 10:09:39

आपके भोजन की शान बढ़ाएगा पनीर कुल्चा, स्वाद से खुश होंगे आपके मेहमान #Recipe

जब भी कभी घर पर मेहमान आते हैं तो उनके भोजन को स्पेसिल बनाने के लिए उसमें पनीर को जरूर शामिल किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर की कोई सब्जी नहीं बल्कि पनीर कुल्चा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। पनीर कुल्चा आपके भोजन की शान बढ़ाएगा और इसका स्वाद मेहमानों को भी खुश करेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मैदा - 2 कप
बेकिंग पाउडर - 1/2 टी स्पून
बेकिंग सोडा - 1/4 टी स्पून
दूध - 1/2 कप
दही - 1 टेबल स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार
स्‍टफिंग के लिए सामग्री

धनिया पत्ती - 1 टेबल स्पून
शिमला मिर्च बारीक कटी - 1/4 कप
हरी मिर्च कटी - 2
सरसों के बीज (राई) - 1 स्पून
चावल की भूसी का तेल - 1 टेबल स्पून
पिसी हुई काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
टोमैटो केचप - 2 टेबल स्पून
घी - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
चाट मसाला पाउडर- 1/2 टी स्पून
अमचूर पाउडर - 1/4 टेबल स्पून
हरी चटनी - 1 टी स्पून
कद्दूकस हुआ पनीर - 200 ग्राम
कटा हुआ अदरक - 1 टी स्पून
कटा हुआ टमाटर - 1/4 कप
कटा प्याज - 1/2 कप
नमक - स्वादनुसार paneer kulcha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

अगर आप पनीर कुल्चा बना रहे हैं तो इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को एक बड़े बाउल में निकाल लें। फिर इसमें चीनी, दूध, दही, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डाल दें। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। स्मूथ आटा गूंदने के लिए इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं। अब आटे में 2 चम्‍मच तेल मिलाएं और एक बार फिर अच्छे से गूंथ लें। इसके बाद एक हल्‍के गीले कपड़े से आटे को कवर करें। इसे लगभग एक घंटे के लिए अलग रख दें। इस दौरान एक कड़ाही लें और उसमें तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए तो उसमें राई और जीरा डालें और हल्‍का सा फ्राई कर लें।

इसके बाद टमाटर, प्याज, नमक, अदरक, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च डालें और कुछ मिनट तक इन्हें भी भूनें। अब सारे मिश्रण को अच्‍छी तरह मिक्‍स करें और ठंडा होने के लिए रख दें। जब मिश्रण अच्छे से ठंडा हो जाए, तो उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल दें। इसमें थोड़ा चाट मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर भी मिला दें। इसे अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें टोमैटो केचप, कटा हरा धनिया और नमक डालें। अब अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और एक आटे की गोल बॉल बना लें और इसे छोटा-छोटा रोल करें। अगर जरूरी हो तो इसे चिपकने से बचाने के लिए रोल करते समय उस पर थोड़ा सा सूखा आटा भी डाल सकते हैं।

अब पनीर मिश्रण लें और इसे बीच में रखें। अब आटे के सर्कल से इसे सभी तरफ से सील करें। हर बॉल पर थोड़ा तेल लगाएं और इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें। अब, इसे धीरे से दबाएं और दोनों तरफ से इसकी सतह को समतल बनाएं। अब इन्हें पराठे की तरह बेल लें, लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्‍यादा प्रेशर डालने से बचें। इसके बाद मीडियम आंच पर तवा गरम करें। इसके ऊपर कुल्चा डालें और थोड़ा सा घी लगाकर मीडियम आंच पर पकने दें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि दोनों तरफ से गोल्‍डन और कुरकुरा ना हो जाए। इस तरह से आपका पनीर कुल्चा बनकर तैयार हो गया है। अब इसे काट लें और केचप या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology