Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके डिनर को लाजवाब बनाएगा पनीर कोरमा, मेहमान भी कह उठेंगे वाह! #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपको पनीर कोरमा बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपके डिनर को लाजवाब बनाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 7:57:56

आपके डिनर को लाजवाब बनाएगा पनीर कोरमा, मेहमान भी कह उठेंगे वाह! #Recipe

घर आए मेहमानों के लिए कई पकवान बनाए जाते हैं और उनकी आवभगत की जाती हैं। देखा जाता हैं कि मेहमानों के खाने में पनीर की सब्जी को जरूर शामिल किया जाता हैं जो आपके भोजन को स्पेशल बनाने का काम करें। पनीर की सब्जी की कई वैराइटीज़ बनाई जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पनीर कोरमा बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपके डिनर को लाजवाब बनाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

पनीर - 3 कप
टमाटर कटा - 1 टमाटर
प्याज बारीक कटा - 1
हरी मिर्च कटी - 2
लहसुन कलियां - 5
ताजा मलाई - 1/2 कप
नारियल कद्दूकस - 1/2 कप
खसखस - 1 टी स्पून
अदरक - 1 टुकड़ा
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
सौंफ - 1 टी स्पून
काजू - 15
दालचीनी - 1 टुकड़ा
लौंग - 2
तेजपत्ता - 1
हरा धनिया पत्ती - 1 टेबलस्पून
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार paneer korma recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

पनीर कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले पनीर लें और उन्हें चौकोर काट लें। अब कद्दूकस नारियल, खसखस, काजू, हरी मिर्च, सौंफ को लें और उन्हें मिक्सर जार में डाल दें। उसमें थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डालकर लाइट ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।

अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर दोबारा गर्म करें और उसमें दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें। जब तेजपत्ते का रंग बदलने लगे तो उसमें बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक सेकें। इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें। टमाटर को तब तक फ्राई करें जब तक की नरम न हो जाएं। इसके बाद इस मिश्रण में लाला मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर पकाएं।

अब ग्रेवी में उबाल आने का इंतजार करें। जब उबाल आ जाए तो गैस की आंच धीमी कर दें और ग्रेवी को और पकने दें। ग्रेवी को तब तक पकाना है जब तक कि वह तेल न छोड़ने लगे। जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो उसमें मलाई डाल दें और उसे मीडियम आंच पर 2 मिनट तक पकने दें। इसके बाद ग्रेवी में फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। डिनर के लिए आपका स्वादिष्ट पनीर कोरमा बनकर तैयार हो गया है। इसे सर्व करने से पहले हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology