न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर कोई पसंद करेगा पनीर कोल्हापुरी का तीखा और मसालेदार स्वाद #Recipe

अगर आप पनीर को तीखा और मसालेदार स्वाद देना चाहते हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं पनीर कोल्हापुरी बनाने की रेसिपी। मीठेपन से हटकर इस सब्जी की ग्रेवी तीखी और मसालेदार होती हैं, जो इसकी खासियत हैं। इसे बनाने में समय जरूर लगता हैं लेकिन जायका भी उतना ही बेहतरीन मिलता हैं। इसका लाजवाब स्वाद आपको उंगलियाँ चाटने को मजबूर कर देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Sep 2022 10:35:25

हर कोई पसंद करेगा पनीर कोल्हापुरी का तीखा और मसालेदार स्वाद #Recipe

जब भी घर आए मेहमान के भोजन में कुछ स्पेशल बनाना हो तो पनीर को शामिल किया जाता हैं। अगर आप पनीर को तीखा और मसालेदार स्वाद देना चाहते हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं पनीर कोल्हापुरी बनाने की रेसिपी। मीठेपन से हटकर इस सब्जी की ग्रेवी तीखी और मसालेदार होती हैं, जो इसकी खासियत हैं। इसे बनाने में समय जरूर लगता हैं लेकिन जायका भी उतना ही बेहतरीन मिलता हैं। इसका लाजवाब स्वाद आपको उंगलियाँ चाटने को मजबूर कर देगा। मेहमानों के डिनर के लिए पनीर कोल्हापुरी बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

ताजा पनीर - 200 ग्राम
टमाटर - 4
सूखा नारियल कद्दूकस - 1/3 कप
तिल - 2 टी स्पून
जीरा - 2 टी स्पून
सौंफ - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
काजू - 1/4 कप
अदरक कद्दूकस - 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 2
लाल मिर्च खड़ी - 2
बड़ी इलायची - 1
लौंग - 4
काली मिर्च - 8-10 दानें
दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
तेजपत्ता - 1
तेल - 3 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer kolhapuri recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर कोल्हापुरी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके क्यूब्स काट लें। इसके बाद टमाटर के टुकड़े कर मिक्सी में डाल दें और इसमें अदरक, काजू, हरी मिर्च डालकर इस मिश्रण का पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, सौंफ और तिल डालकर चटकने दें। कुछ सेकंड के बाद कड़ाही में लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, तेजपत्ता और बड़ी इलायची डालकर भूनें।

इसके बाद मसाले में कद्दूकस सूखा नारियल डालकर करछी की मदद से मिक्स करें और मसाले को लगभग एक मिनट तक भून लें। इसके बाद गैस बंद कर मसाले को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। मसाला ठंडा होने के बाद मिक्सी में उसे दरदरा पीस लें। इसके बाद इसे एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।

अब दोबारा कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा, हींग, धनिया पाउडर, हल्दी डालें और भूनें। इसमें खड़ी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें फिर टमाटर-काजू का पेस्ट डालकर पकने दें। इस दौरान मसाले को करछी से चलाते हुए पकाते रहें। जब मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें और भूनें। कुछ देर बार ग्रेवी में आधा कप पानी मिलाएं और कड़ाही ढककर पकाएं।

जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो उसमें स्वादानुसार नमक और धनिया पत्ती डाल दें। इसे मिलाने के बाद ग्रेवी में पनीर क्यूब्स डालकर 4-5 मिनट तक पकने दें। इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमी रखें। तय समय के बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वाद से भरी स्पाइसी और मसालेदार पनीर कोल्हापुरी की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे नान, पराठे या रोटी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम