न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसालेदार खाने की रखते हैं चाहत तो डिनर में बनाए पनीर कोल्हापुरी #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपको पनीर कोल्हापुरी की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 10:07:55

मसालेदार खाने की रखते हैं चाहत तो डिनर में बनाए पनीर कोल्हापुरी #Recipe

भोजन में जब भी कभी कुछ स्पेशल बनाने की चाहत होती हैं तो पनीर की सब्जी को जरूर शामिल किया जाता हैं। पनीर को अपने मन मुताबिक़ बनाया जाता हैं और उसी अनुरूप उसका स्वाद सेट किया जाता हैं। ऐसे में अगर आप मसालेदार और तीखा खाने की चाहत रखते हैं तो अपने डिनर में पनीर कोल्हापुरी को शामिल कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पनीर कोल्हापुरी की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

ताजा पनीर - 250 ग्राम
टमाटर - 4
सूखा नारियल कद्दूकस - 1/2 कप
तिल - 2 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
सौंफ - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
काजू - 1/4 कप
बड़ी इलायची - 1
हरी इलायची - 2
लौंग - 4
काली मिर्च - 8
दालचीनी - 1 इंच
साबुत लाल मिर्च - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी पाउडर - 1/4 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
जायफल पाउडर - 1/4 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत अनुसार

paneer kolhapuri recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर कोल्हापुरी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर समान आकार के टुकड़ों में काट लें। इसके बाद प्याज और टमाटर को भी बारीक काट लें। अब एक कड़ाही को मीडियम आंच पर रखकर दालनीची, जायफल पाउडर, इलायची, धनिया, लौंग, बड़ी इलायची को डालकर ड्राई रोस्ट कर लें। इसके बाद इसमें तिल और कद्दूकस नारियल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। अब इस पूरे मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें प्याज और लहसुन डालकर भून लें। इसके बाद इसमें हरा धनिया मिक्स कर गैस को बंद कर दें।

अब मिक्सर में रोस्टेड मसालों और भुने हुए प्याज लहसुन को पानी डालकर ग्राइंड कर पेस्ट तैयार कर लें। अब पनीर कोल्हापुरी बनाने के लिए आपका कोल्हापुरी मसाला बनकर तैयार हो गया है। अब मीडियम आंच पर कड़ाही को रखकर तेल डालकर दोबारा गर्म करें। इसमें टमाटर डालकर हल्का भून लें। इसके बाद इसमें चुटकी भर हींग, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें तैयार किया कोल्हापुरी मसाला और पानी डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं। इस बात का ध्यान रखें की ग्रेवी ज्यादा पतली न हो।

इसके बाद इस ग्रेवी में स्वादानुसार नमक को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें पहले से तैयार पनीर के टुकड़े डाल दें और हल्के हाथों से ग्रेवी के साथ मिक्स करें। इसके बाद इन्हें लगभग 10 मिनट तक
पकने दें। तय समय के बाद गैस को बंद कर दें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट कोल्हापुरी पनीर की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे डिनर के लिए नान, पराठा या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग