न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही बनाए रेस्टोरेंट जैसा पनीर कोफ्ता, स्वाद ऐसा जो मन को भाए #Recipe

आज हम आपके लिए रेस्टोरेंट जैसा पनीर कोफ्ता बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 10:11:23

घर पर ही बनाए रेस्टोरेंट जैसा पनीर कोफ्ता, स्वाद ऐसा जो मन को भाए #Recipe

सर्दियों के इस मौसम में सभी स्वाद का जायका लेना पसंद करते हैं। घर पर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इन्हीं में से आज हम आपके लिए रेस्टोरेंट जैसा पनीर कोफ्ता बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह ऐसा स्वाद देगा जो मन को भाएगा। इसकी ग्रेवी बच्चों के साथ बड़ों को भी काफी पसंद आती है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

कोफ्ते के लिए आवश्यक सामग्री

पनीर कद्दूकस - 125 ग्राम
आलू उबले कद्दूकस - 2
मावा - 65 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 टेबल स्पून
मैदा - 50 ग्राम
धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबल स्पून
सरसों तेल - 3 टेबल स्पून
किशमिश - 30 ग्राम
नमक - स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए सामग्री

टमाटर प्यूरी - 100 ग्राम
दही - 5 टेबल स्पून
चीनी - 1/2 टी स्पून
प्याज कटा - 2
अदरक-लहसुन पेस्ट - 4 टी स्पून
दूध - 100 ग्राम
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - डेढ़ टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
तेजपत्ता - 2
लौंग - 10
जीरा - 2 टी स्पून
दालचीनी - 2 टुकड़े
हरी इलायची - 6
बड़ी इलायची - 2
रिफाइंड तेल - 3 टेबल स्पून

paneer kofta recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें पनीर, मावा, आलू, डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, जीरा, धनिया, किशमिश, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दें। अब हरी धनिया पत्ती और सरसों का तेल डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह से गूंथ लें।

इस मिश्रण को इस तरह गूंथना है कि एक सख्त पेस्ट तैयार हो जाए। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सख्त पेस्ट के कोफ्ते बनाकर डाल दें और उन्हें फ्राई कर लें। सारे मिश्रण के कोफ्ते बनाकर एक अलग प्लेट में रख लें। अब कड़ाही में रिफाइंड तेल डालें और उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें दालचीनी, लौगं, तेजपत्ता, हरी इलायची, बड़ी इलायची और जीरा डालकर लगभग एक मिनट तक भून लें।

इसके बाद इसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक भी डाल दें। इन्हें लगभग दो से तीन मिनट तक भून लें। जब प्याज का रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी और दूध डालकर मीडियम आंच पर पकने दें। ग्रेवी को कुछ देर तक पकने दें। जब यह हल्का सा पक जाए तो इसमें दही और चीनी मिला दें। इसके बाद ग्रेवी की कड़ाही को ढंक दें और लगभग 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

अब इस ग्रेवी में पहले से फ्राई कर रखे गए कोफ्तों को डाल दें और इन्हें लगभग 5 से 6 मिनट तक धीमी आंच पर ही फ्राई होने दें। इस दौरान करछी से कोफ्तों को ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस तरह आपका स्वादिष्ट पनीर कोफ्ता बनकर तैयार हो गया है। इसे सर्व करने से पहले नींबू रस और हरा धनिया पत्ती की गार्निशिंग करें। पराठा, नान या सादी रोटी के साथ इसे सर्व किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!