न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसालेदार पनीर हैदराबादी बनाएगा आपके डिनर को जायकेदार #Recipe

अगर आप भी डिनर में पनीर का कुछ स्पेशल बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए मसालेदार पनीर हैदराबादी बनाने की रेसिपी। इसकी ग्रेवी को खास तौर पर तैयार किया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Nov 2022 9:07:39

मसालेदार पनीर हैदराबादी बनाएगा आपके डिनर को जायकेदार #Recipe

जब भी कभी भोजन को स्पेशल बनाने की बात आती हैं तो पनीर को जरूर शामिल किया जाता हैं। पनीर का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता हैं। लेकिन पनीर को बनाने का भी अलग-अलग अंदाज होता है जो बेहतरीन स्वाद का प्रदर्शन करता हैं। ऐसे में अगर आप भी डिनर में पनीर का कुछ स्पेशल बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए मसालेदार पनीर हैदराबादी बनाने की रेसिपी। इसकी ग्रेवी को खास तौर पर तैयार किया जाता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 250 ग्राम
क्रीम/मलाई - 2 टेबलस्पून
दही - 2 टेबलस्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
लौंग - 3
इलायची - 2
कढ़ी पत्ता - 8-10
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer hyderabadi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

ग्रेवी के लिए सामग्री

पालक - 1 बंडल
टमाटर - 1-2
प्याज - 1
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया कटा - 3/4 कप
तेल - 3 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि

पनीर हैदराबादी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के चौकोर टुकड़े काटकर एक बाउल में अलग रख दें। इसके बाद पालक को धोकर साफ करें और डंठल अलग कर दें। अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में 3 टी स्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक भून लें।

जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर डाल दें और तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर नरम ना हो जाए। फिर इसमें पालक और हरा धनिया डालकर 2-3 मिनट तक पकने दें। अब गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सी जार में डालकर आधा कप पानी डालें और ब्लेंड कर लें। अब इसके तैयार पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें।

अब कड़ाही में दोबारा 2 टेबलस्पून तेल डालें और उसमें जीरा, कढ़ी पत्ते, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें। जब मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें पालक की तैयार प्यूरी को डालें और पकाएं। कुछ देर बार ग्रेवी में दही और क्रीम डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं। 1-2 मिनट पकाने के बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से चलाते हुए मिक्स कर दें। लगभग एक मिनट तक ग्रेवी को पकाने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें और ग्रेवी के साथ अच्छे से मिला दें। अब कड़ाही को ढक दें और 3-4 मिनट तक सब्जी को पकने दें। तय समय के बाद कड़ाही का ढक्कन हटाएं और उसमें गरम मसाला और हथेलियों से मसलकर कसूरी मेथी डाल दें। डिनर के लिए स्वादिष्ट पनीर हैदराबादी तैयार हो चुका है। इसे पराठे या रोटी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम