न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट जैसी पनीर दो प्याज़ा, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो आज हम आपके लिए पनीर दो प्याज़ा की ऐसी Recipe लेकर आए हैं कि हर कोई अपनी उंगलियां चाटता रह जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Mar 2022 8:26:47

घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट जैसी पनीर दो प्याज़ा, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

पनीर से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते है और जब भी कभी भोजन को स्पेशल बनाना होता हैं तो उसमें पनीर की सब्जी को शामिल कार लिया जाता हैं। जब भी कभी रेस्टोरेंट जाते हैं तो वहां कोई एक सब्जी तो पनीर की जरूर मंगवाई जाती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो आज हम आपके लिए पनीर दो प्याज़ा की ऐसी Recipe लेकर आए हैं कि हर कोई अपनी उंगलियां चाटता रह जाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

पनीर - 250 ग्राम
प्याज - 2
गाढ़ा दही - 2 टेबलस्पून
बेसन - 1 टेबलस्पून
जीरा - 1 टी स्पून
टमाटर प्यूरी - 1 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
तेज पत्ता - 1
दालचीनी - 1 टुकड़ा
हरी इलायची - 2
हरी मिर्च - 2
तेल - 3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer do pyaza recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर दो प्याजा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छे से फेंट लें। अब दही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद दही में कसूरी मेथी, बेसन और स्वादानुसार नमक डालें और मिश्रण को अच्छे से मिलाकर फेंट लें। अब पनीर लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। पनीर के इन क्यूब्स को दही के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए मैरिनेट करें। इसके बाद बाउल को 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मैरिनेट किया हुआ पनीर डालकर 2 से 3 मिनट तक फ्राई करें। अब फ्राई पनीर को एक अलग प्लेट में निकालकर कर रख लें। (आप चाहें तो कच्चे पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कड़ाही में दोबारा तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें। इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी और हरी इलायची डालकर करछी की मदद से मिलाते हुए भूनें। अब इस मसाले में कटे हुए दो प्याज डाल दें। इसे 4 से 5 मिनट तक पकने दें।

जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो उसमें एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिला दें और पकाएं। जब प्याज गोल्डन ब्राउन दिखने लगे तो गैस धीमी कर दें और उसमें सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालकर मीडियम आंच पर 3-4 मिनट तक और पकने दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिला दें। इसे तब तक पकाना है जब तक ग्रेवी तेल न छोड़ दे। ग्रेवी जब गाढ़ी हो जाए तो उसमें फ्राई मेरिनेट पनीर के क्यूब्स डाल दें और 1 से 2 मिनट तक और पकने दें। आप चाहें तो सब्जी में शिमला मिर्च के बड़े-बड़े टुकड़े कर भी डाल सकते हैं। इस तरह डिनर के लिए आपका स्पेशल पनीर दो प्याजा बनकर तैयार हो चुका है। इसे तंदूरी रोटी या फिर लच्छा पराठा के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!