न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेस्तरां में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जियों में से एक है पनीर बटर मसाला #Recipe

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर ही रेस्तरां जैसी पनीर बटर मसाला बनाने की रेसिपी। अपने लाजवाब स्वाद से यह सभी को पसंद आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 1:15:25

रेस्तरां में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जियों में से एक है पनीर बटर मसाला #Recipe

जब भी कभी बाहर किसी होटल या रेस्तरां में खाना खाने जाते हैं, तो देखा गया हैं कि आमतौर पर कुछ व्यंजन ऐसे होते हैं जो ज्यादातार लोगों की पसंद बनते हैं। ऐसा ही एक व्यंजन हैं पनीर बटर मसाला जो सबसे ज्यादा डिमांड की जाने वाली सब्जियों में से एक है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर ही रेस्तरां जैसी पनीर बटर मसाला बनाने की रेसिपी। अपने लाजवाब स्वाद से यह सभी को पसंद आती हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पनीर के टुकड़े - 2 कप
प्याज - 2
टमाटर - 3-4
लहसुन - 3-4 कलियां
काजू - 2 टेबलस्पून
दूध - 1/2 कप
तेजपत्ता - 1
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा
कसूरी मेथी - 2 टी स्पून
क्रीम/मलाई - 2 टेबलस्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबलस्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
मक्खन - 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer butter masala recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर बटर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले पनीर लेकर उसके एक-एक इंच के टुकड़े काट लें। इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन को मिक्सर जार में डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस बीच काजू को पानी में भिगोकर 15 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद काजू को मिक्सी में डालें और ऊपर से थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद टमाटर को उबालें और फिर उसे पीसकर प्यूरी तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल और मक्खन डालकर दोनों को साथ में मीडियम आंच पर गर्म करें। जब मक्खन पिघल जाए और गर्म हो जाए तो उसमें तेजपत्ता और प्याज का पेस्ट डालकर मिलाएं और तब तक भूनें जब तक कि प्याज का रंग हल्का भूरा न हो जाए। ऐसा होने में 3-4 मिनट का वक्त लग सकता है।

इसके बाद इसमें लंबी कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। कुछ सेकंड तक पकाने के बाद इसमें काजू का पेस्ट डालकर मिलाएं और अच्छे से भूनें। काजू के पेस्ट को चम्मच से मिलाने के बाद 2 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और ग्रेवी को तब तक भूनें जब तक कि ये तेल न छोड़ने लग जाए। ग्रेवी के तेल छोड़ने में 4-5 मिनट का वक्त लगेगा। फिर धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मिश्रण में अच्छे से मिक्स करें। अब आधा कप दूध और आधा कप पानी मिलाएं। इसे चम्मच से चलाते हुए तेल सतह पर आने तक पकाएं।

जब ग्रेवी के ऊपर तेल दिखाई देने लगे तो पनीर के टुकड़े डालकर चम्मच की मदद से उन्हें ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद कसूरी मेथी लें और उसे हाथों से पीसकर सब्जी में डालकर मिला दें। अब कड़ाही को ढककर सब्जी को तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से ताजी क्रीम डाल दें। टेस्टी पनीर बटर मसाला बनकर तैयार है। इसे पराठा, नान के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम